फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Elderly married after retirement in Railways

.....ताे सत्तर की उम्र में भी चीनी कम

Wed, 14 Sep 2016 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 14 Sep 2016 12:10 PM IST
विज्ञापन
Elderly married after retirement in Railways
रेलवे - फोटो : demo
 इस ढलती उम्र का प्रेम कहें या मजबूरी। सरकारी कर्मचारी उम्र के अंतिम पड़ाव पर दूल्हा बन रहे हैं। खास बात ये कि जिससे शादी हो रही वे उम्र में उनकी तुलना में आधी या एक तिहाई की हैं। सरकारी विभाग को उनकी शादी की सूचना पेंशन खाते दावेदार के नाम पर बदलवाने के लिए आवेदन के बाद पता चलती है। मुरादाबाद रेलवे मंडल में हर साल इस तरह से छह से आठ केस आते हैं। 
विज्ञापन


  जीवन में जब सब कुछ बेमानी लगता है और लोग अपने अंतिम दौर को आध्यात्म के शरण में जाकर गुजारने का मन बना लेेते हैं। उस उम्र में शादी करने वाले भी कम नहीं। जीवन संगिनी के साथ छोड़ने पर 70 साल या उससे अधिक उम्र में शादी करने वालों की संख्या बढ़ रही है। अच्छी खासी पेंशन होने के कारण उनकी शादियां भी आसानी से हो रही हैं। 
विज्ञापन


पेंशन दिलाने के लिए होती हैं शादियां 
मुरादाबाद। जिसके साथ जीवन गुजारा उसकी मौत से आई निराशा जीवन की दिशा बदल देती है। बच्चों के साथ नहीं देने पर रिटायर्ड कर्मचारी बड़ा फैसला कर लेते हैं। वे शादी करने के बाद वे डीआरएम कार्यालय में कार्मिक विभाग में अपने जीवन साथी का नाम बदलवाने के लिए आवेदन करते हैं। पेंशन खाते में नामिनी के तौर पर नई नवेली दुल्हन का नाम लिखवाते हैं। रेलवे के नियमानुसार जांच के बाद उसका नाम पेंशन खाते में जोड़ दिया जाता है। कई केस ऐसे भी आए हैं जिनमें 
विज्ञापन
विज्ञापन


70 की उम्र में तलाक भी कम नहीं 
मुरादाबाद। इस प्रकार के मामले में तलाक के केस भी कम नहीं। मुस्लिम समुदाय में चार शादियाें का नियम होने के कारण तलाक के बाद वे नई शादी करते हैं। अपने कागजों में तलाकनामा लगाकर नई शरीके हयात का नाम पेंशन के लिए दर्ज करते हैं। 


रेलवे के नियमानुसार इन सभी को इस प्रकार की सुविधा होती है। पत्नी की मृत्यु होने या फिर तलाक होने पर दूसरी शादी को मान्यता दी जाती है और वह पेेंशन की हकदार होती हैं। 
                           मोनिका सिंह, सीनियर डीपीओ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed