फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Elderly death due to spread of contaminated gas in Gajraula many unconscious

मुरादाबादः गजरौला में दूषित गैस फैलने से बुजुर्ग की मौत, कई बेहोश

Wed, 08 May 2019 10:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गजरौला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गजरौला Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 08 May 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
Elderly death due to spread of contaminated gas in Gajraula many unconscious
दूषित गैस से बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला

औद्योगिक नगरी में देर रात वातावरण में अचानक दुर्गंधयुक्त दमघोंटू गैस फैल गई। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। बताया गया कि क्षेत्र की एक औद्योगिक इकाई से निकली गैस से बुजुर्ग की मौत भी हो गई। उनके परिवार में तीन लोग दुर्गंध की वजह से बेहोश हो गए। इसके अलावा नगर में कई लोगों के बेहोश होने का मामला सामने आया है। कई लोगों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


नाराज लोगों ने इसकी शिकायत नगर पालिका, प्रदूषण बोर्ड, जिलाधिकारी से की है। सूचना मिलने पर एसडीएम संजय बंसल रात को ही रसायन बनाने वाली फैक्टरी जुबिलेंट पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर रात को ही फैक्टरी परिसर का मुआयना किया गया और प्रबंधन से बातचीत की। बिजनौर से प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने भी आकर रिसाव की जांच की।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात औद्योगिक नगरी में अचानक वातावरण में दमघोंटू गैस फैल गई। जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी महसूस हुई। लोग घरों से बाहर निकल आए। इसी बीच नगर के मोहल्ला सैफी नगर निवासी सत्तर वर्षीय साबिर की मौत हो गई। बताते हैं कि साबिर स्वास के रोगी थे। इनके परिवार में पुत्र सादिक व पुत्रवधू शबनम के अलावा नईमा में भी बेहोश हो गई। बेहोश लोगों को रात में ही निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अलग-अलग मोहल्लों से कई लोगों को घुटन की वजह से निजी चिकित्सक के यहां जाना पड़ा। इनमें तस्लीम, मुख्तरी, जावेद, अतीनूर, निसार, सुरेंद्र, सुरेंद्र चौबे, ब्रजेश आदि लोग निजी अस्पताल में भर्ती हुए। हालांकि ठीक होते हुए इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। लोगों ने रात में ही प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों से शिकायत की। इसके अलावा जिलाधिकारी और नगर पालिका के अफसरों से भी शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed