{"_id":"62f7fb0e33d3e672044efa32","slug":"ekta-rally-orgnized-by-amarujala-city-news-mbd437775783","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tiranga Yatra : पग-पग पर फूलों की बारिश कर शहरवासी बोले... मां तुझे प्रणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tiranga Yatra : पग-पग पर फूलों की बारिश कर शहरवासी बोले... मां तुझे प्रणाम
Sun, 14 Aug 2022 02:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 02:59 AM IST
सार
Tiranga Yatra : एकता रैली में देशभक्ति में झूमते हुए आजादी के मतवालों का लंबा कारवां बन गया। आजादी का यह जश्न मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज में आकर थमा और देशभक्ति के शानदार संदेश के साथ संपन्न हुआ। शहरवासियों ने जगह-जगह फूलों की बारिश की और मां तुझे प्रणाम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
एकता रैली में शामिल कैडेट्स...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत सोनकपुर स्टेडियम से निकाली गई एकता रैली में उमड़े शहर के बाशिंदे देशभक्ति के रंग में रंगे दिखे। शनिवार को निकाली गई एकता रैली में आम और खास का भेद मिट गया। देशभक्ति में झूमते हुए आजादी के मतवालों का लंबा कारवां बन गया। आजादी का यह जश्न मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज में आकर थमा और देशभक्ति के शानदार संदेश के साथ संपन्न हुआ। शहरवासियों ने जगह-जगह फूलों की बारिश की और मां तुझे प्रणाम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे सोनकपुर स्टेडियम से एकता रैली की शुरूआत हुई। पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, भाजपा विधायक रितेश गुप्ता और सीएल गुप्ता नेत्र संस्थान की ट्रस्टी शिखा गुप्ता ने न सिर्फ रैली का आगाज किया, बल्कि सेल्स टैक्स चौराहे तक यात्रा में पैदल प्रतिभाग भी किया। रैली सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल होते हुए आशियाना, कांठ रोड, हरथला, अकबर का किला, मधुबनी, पीएसी तिराहा, पीलीकोठी होते हुए मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर पर पहुंची।
विज्ञापन
भारत माता की जय और मां तुझे प्रणाम के उद्घोष के साथ शहरवासियों में देशभक्ति का जोश भर दिया। देशभक्ति के तरानों पर सभी जमकर थिरके। रैली के समापन पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह रहीं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की महानगर प्रभारी मदालसा शर्मा, मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सुनीता डी सिंह ने एनसीसी कैडेट्स को फूलमालाएं पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन