{"_id":"616c7f5f9038ed0b7d695300","slug":"eight-rice-mills-allowed-for-plowing-paddy-city-news-mbd406504698","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की कुटाई के लिए आठ राइस मिलों को अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की कुटाई के लिए आठ राइस मिलों को अनुमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। जिले के सरकारी धान खरीद केंद्रों पर होने वाली धान की कुटाई कर उसे चावल तैयार करके देने के लिए आठ राइस मिलों क्रय केंद्रों से संबद्ध किया गया है। ये मिले खाद्य विभाग के क्रय केंद्रों का धान लेंगी और चावल उपलब्ध कराएंगी।
सरकारी केंद्रों पर खरीद करने वाली एजेंसियां अपना धान राइस मिलों को देती हैं। खाद्य विभाग के सेंटरों पर होने वाली खरीद के लिए मुरादाबाद मंडी के सेंटर पर होने वाली खरीद का धान पाकबड़ा, पीपलसाना और कुंदरकी की दो राइस मिलों को दिया जाएगा। मंडी में चल रहे सेंटर संख्या दो का धान पाकबड़ा, कुंदरकी की तीन और मुरादाबाद की एक राइस मिल को दिया जाएगा। दलपतपुर सेंटर का धान कुुंदरकी की तीन और मुरादाबाद और पाकबड़ा की एक मिल को दिया जाएगा। कांठ सेंटर का धान ठाकुरद्वारा की दो अलग-अलग राइस मिलों को दिया जाएगा।
ठाकुरद्वारा सेंटर पर लिए गए धान को ठाकुरद्वारा की दो राइस मिल को दिया जाएगा। कुंदरकी के सेंटर का धान कुंदरकी की चार राइस मिलों को कुटाई के लिए दिया जाएगा जबकि बिलारी के केंद्र पर खरीदे गए धान को भी कुंदरकी की चार मिलों को कुटाई पर दिया जाएगा। डिप्टी आरएमओ राजेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी ने आठ राइस मिलों का संबद्ध कर दिया है। बाकी एजेंसियों द्वारा भी अपना धान देने के लिए राइस मिलों को चयनित कर प्रस्ताव भेजा जाएगा। जिसके परीक्षण के बाद जिलाधिकारी से अनुमति के लिए भेजा जाएगा।