फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Eight people were duped of Rs 1.20 lakh by cheating

Moradabad News: झांसा देकर आठ लोगों से 1.20 लाख की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Eight people were duped of Rs 1.20 lakh by cheating
मुरादाबाद। कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर आठ लोगों से 1.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र निवासी तौसीफ अली ने नागफनी थाने में कोतवाली के कंजरी सराय निवासी राजेंद्र कुमार यादव, सिविल लाइंस में शराब की दुकान के पास रहने वाले दिव्यांश उर्फ बिट्टू, पुखराज, बंटी और सोनू के खिलाफ केस दर्ज कराया है। तौसीफ ने बताया कि दो माह पहले कोतवाली के कंजरी सराय निवासी राजेंद्र कुमार यादव ने दिव्यांशु से मुलाकात कराई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि दिव्यांशु ने अपने फाइनेंस कंपनी में थोड़े-थोड़े रुपये जमा करके मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। आरोपी ने कहा कि 10,800 रुपये जमा करने पर प्रतिदिन 1210 रुपये मिलेंगे। मंगलवार को रुपये खाते से निकालने पर जीएसटी नहीं देना होगा। आरोपी के झांसे में आकर तौसीफ ने 10,800 रुपये जाम कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा सात अन्य लोग राजेंद्र गुप्ता, संदीप शर्मा, विशाल श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिंह, वीरेंद्र सक्सेना, कृष्ण वीर और कमल कुमार से भी ठगी की गई। आरोपियों ने कुल 1.20 लाख रुपये जमा करा लिए। इसके बाद एक एप डाउनलोड कराया लेकिन पीड़ितों को कोई पैसा नहीं मिला। कोतवाली सीओ सुनीता दहिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed