{"_id":"6a554a108860865ffb0616da","slug":"eight-nodal-officers-deployed-to-tackle-floods-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-947243-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रेरा पहुंचीं एमडीए की दो नई टाउनशिप, मंजूरी मिलते ही शुरू होगी लॉन्चिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रेरा पहुंचीं एमडीए की दो नई टाउनशिप, मंजूरी मिलते ही शुरू होगी लॉन्चिंग
विज्ञापन
45 एकड़ में बसेगी गोविंदपुरम-2, 55 एकड़ में विकसित होगी सह्याद्रि-2, नए भूखंडों की तैयारी पूरी
विकास की बात
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। शहर में नियोजित आवासीय कॉलोनियों की बढ़ती मांग के बीच मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने दो नई टाउनशिप लॉन्च करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा दिया है। प्राधिकरण ने गोविंदपुरम-2 और सह्याद्रि-2 परियोजनाओं का प्रस्ताव रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) को मंजूरी के लिए भेज दिया है। अब रेरा की स्वीकृति मिलते ही दोनों योजनाओं की औपचारिक लॉन्चिंग कर भूखंडों की बिक्री शुरू कर दी जाएगी।
एमडीए इस बार नई योजना शुरू करने के बजाय अपनी सफल आवासीय परियोजनाओं का विस्तार कर रहा है। गोविंदपुरम-2 को 45 एकड़ और सह्याद्रि-2 को 55 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। दोनों योजनाओं का लेआउट और अन्य औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। फिलहाल रेरा की मंजूरी का इंतजार है।
अधिकारियों के अनुसार स्वीकृति मिलते ही भूखंडों की संख्या, आकार, आरक्षित श्रेणियां और कीमतें सार्वजनिक कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दोनों टाउनशिप में आवासीय के साथ व्यावसायिक भूखंड भी प्रस्तावित हैं। प्राधिकरण इन योजनाओं में चौड़ी सड़कें, भूमिगत बिजली नेटवर्क, सीवर और जल निकासी व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, पार्क, ग्रीन बेल्ट और अन्य आधुनिक नागरिक सुविधाएं विकसित करेगा। उद्देश्य लोगों को व्यवस्थित और नियोजित आवासीय वातावरण उपलब्ध कराना है। एमडीए वीसी अनुभव सिंह ने बताया कि गोविंदपुरम और सह्याद्रि की पहली परियोजनाओं में मिले बेहतर परिणाम के कारण ही उनका विस्तार किया जा रहा है। रेरा से हरी झंडी मिलते ही दोनों नई टाउनशिप बाजार में उतार दी जाएंगी। इससे शहर में नियोजित आवासीय भूखंडों की उपलब्धता बढ़ेगी और लोगों को निवेश के नए अवसर भी मिलेंगे।