फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   eight new case of black fungus found in moradabad

ब्लैक फंगस के मिले आठ नए केस, एक उत्तराखंड से

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
eight new case of black fungus found in moradabad
मुरादाबाद। जिले में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या भी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। मंगलवार को आठ नए केस आए, जिसमें से एक उत्तराखंड से और चार अन्य जनपदों से हैं। इन सभी मरीजों का उपचार निजी अस्पतालों में किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि पिछले दिनों आए दस मरीजों में से चार मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के केस मिलना भले ही कम हो गया हो, लेकिन इसके बाद से लोग ब्लैक फंगस की बीमारी से जूझने लगे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि मंगलवार को ब्लैक फंगस के आए आठ केस में से एक मरीज संभल, एक अमरोहा, एक उत्तराखंड, एक सहारनपुर, एक बरेली और तीन मुरादाबाद से हैं। इन सभी मरीजों का उपचार निजी अस्पतालों में किया जा रहा है। यह सभी मरीज पहले कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। अच्छी बात यह है कि मंगलवार को चार मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। उन्होंने बताया कि ब्लैक फंगस की पुष्टि एमआरआई के अलावा सिटी स्कैन के माध्यम से हो रही है।
विज्ञापन

सीएचसी पर पहुंचे 50 कंसंट्रेटर
सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग का कहना है कि कोरोना संक्रमितों के शीघ्र उपचार के लिए 50 कंसट्रेटर सभी सीएचसी में पहुंच चुके हैं।
कोरोना संक्रमण के मिले 23 केस
मुरादाबाद में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 23 केस मिले हैं। इसमें से दस ऐसे व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनके घर पहले से ही कोई कोरोना संक्रमित मरीज है। उसके बाद इन व्यक्तियों का सैंपल लिया गया था। इनमें से दो मरीज कांशीराम नगर, एक खुशहालपुर, एक जीआरपी रामपुर, एक कमलापुर, एक नया गांव, दो नहरवाला, दो अन्य क्षेत्रों के हैं। इसके अलावा सात मरीज रेंडम सैंपल से मिले हैं। तीन व्यक्तियों की संदेह के आधार पर जांच की गई थी और उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed