{"_id":"5ea992648ebc3e90b33af697","slug":"eight-indonesia-and-two-tamil-nadu-jamati-arrested-in-moradabad-foreigners-sent-to-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में आठ इंडोनेशिया और दो तमिलनाडु के जमाती गिरफ्तार, विदेशियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में आठ इंडोनेशिया और दो तमिलनाडु के जमाती गिरफ्तार, विदेशियों को भेजा जेल
Wed, 29 Apr 2020 11:07 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में तब्लीगी जमात में हिस्सा लेकर मुरादाबाद जिले में ठाकुरद्वारा की एक मस्जिद में आकर छिपने वाले आठ इंडोनेशियाई नागरिकों और तमिलनाडु के दो लोगों समेत 10 जमातियों को पुलिस ने बुधवार को क्वारंटीन अवधि पूरी करते ही गिरफ्तार कर लिया।
यह सभी एक अप्रैल को ठाकुरद्वारा की मस्जिद में छुपे मिले थे। ठाकुरद्वारा थाने पर इंडोनेशियाई नागरिकों के खिलाफ विदेश अधिनियम व आपदा अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था।
अन्य पर आपदा अधिनियम व विदेशी नागरिकों को छुपाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज थी। पुलिस ने गिरफ्तार किए सभी 10 जमातियों को कोर्ट में पेश किया। यहां से इंडोनेशियाई नागरिकों को जेल भेज दिया गया जबकि तमिलनाडु के जमाती जमानत पर रिहा कर दिए गए।
विज्ञापन
सर्विलांस की मदद से पकड़े गए थे
दिल्ली मरकज तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले जमातियों के बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पूरे देश में मोबाइल सर्विलांस की मदद से जमातियों की खोज शुरू हुई थी। इलेक्ट्रानिक सर्विलांस से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने एक अप्रैल को ठाकुरद्वारा की एक मस्जिद से इंडोनेशिया के आठ लोगों समेत दस लोगों को पकड़ा था।
ठाकुरद्वारा से जमातियों और उनके संपर्क में आए लोगों समेत 27 लोगों को क्वारंटीन करके पुलिस ने इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इन सभी को एमआईटी क्वारंटीन सेंटर भेजकर इनकी कोरोना जांच कराई गई थी।

डिप्टी एसपी विशाल यादव ने बताया कि आठ इंडोनेशियाई और तमिलनाडु के दो नागरिकों समेत 10 जमातियों का क्वारंटीन बुधवार को पूरा हो गया था। क्वारंटीन सेंटर से रिलीव होते ही पुलिस ने बुधवार को इन सभी को गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार शाम पुलिस ने इन्हें रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। अदालत ने आठ विदेशी नागरिकों की जमानती अर्जी खारिज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए। तमिलनाडु निवासी दोनों जमातियों को जमानत दे दी गई है।