फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   eight another special trains will start in festive season

मुरादाबाद रेल मंडल में और चार जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
eight another special trains will start in festive season
मुरादाबाद। दीपावली, छठ पूजा, भैयादूज आदि त्योहारों के दृष्टिगत रेलवे ने और स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इसके तहत चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें मुरादाबाद मंडल से होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनों का परिचालन 10 से 15 नवंबर के बीच शुरू होगा। सभी ट्रेनों में द्वितीय श्रेणी के आरक्षण की सुविधा होगी, साधारण टिकट नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन

दीपावली और छठ पूजा के मौके पर देशभर के विभिन्न जनपदों से दिल्ली व बिहार की ओर अधिक संख्या में लोगों का आवागमन होता है। चूंकि सभी ट्रेनें बिहार, पंजाब और राजधानी दिल्ली के बीच चलाई जाएंगी। इसलिए तीनों राज्यों के यात्रियों को काफी सुविधा होगी। गौरतलब है कि इन ट्रेनों से पहले ही मंडल से 23 जोड़ी ट्रेनें गुजर रही हैं, जिनमें से कुछ यात्री न होने के कारण रद्द भी हैं। रेल प्रशासन के मुताबिक इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन 2 दिसंबर तक होगा।
विज्ञापन

त्योहार स्पेशल ट्रेनों का विवरण
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक मंडल में ठहराव
03257-58 दानापुर-आनंदविहार-दानापुर मुरादाबाद
05529-30 सहरसा-आनंदविहार-सहरसा सीतापुर, चंदौसी, मुरादाबाद, हापुड़
05211-12 दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद,
नजीबाबाद, लक्सर, सहारनपुर
05531-32 सहरसा-अमृतसर-सहरसा सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर, सहारनपुर
त्योहारों पर चलेगा कड़ा टिकट चेकिंग अभियान
मुरादाबाद। त्योहारों के मौके पर रेलवे से सभी अधिकारियों, आरपीएफ व जीआरपी को कड़े निर्देश दिए हैं। भारी संख्या में यात्रियों का आवागमन हो रहा है, जिसके तहत मंडल में स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। ऐसे में अधिकारियों को हर परिस्थिति में अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। त्योहारों के मौके पर मंडल के रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल टिकट से जुड़ी यात्रियों की समस्याओं के आधार पर जांच की जाएगी। सहायक वाणिज्य प्रबंधक नरेश सिंह ने बताया कि त्योहार के दिनों में असामाजिक तत्व रेलवे स्टेशनों पर आकर लूट की घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश में रहते हैं। कंफर्म टिकट का झांसा देकर कालाबाजारी न हो इसलिए यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पांच नवंबर से 22 नवंबर तक यह विशेष अभियान चलाने के लिए संबंधित स्टाफ व अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed