फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Eid Miladunnabi: No entry of buses in Moradabad city after noon, 350 policemen will be deployed at 80 places

ईद मिलादुन्नबी: मुरादाबाद शहर में दोपहर बाद बसों की नो एंट्री, 80 स्थानों पर तैनात रहेंगे 350 पुलिसकर्मी

Mon, 16 Sep 2024 10:10 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 16 Sep 2024 10:10 AM IST
सार

मुरादाबाद में जुलूस एक मोहम्मदी में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। शहर में सोमवार दोपहर बाद बसें शहर में प्रवेश नहीं करेंगी। शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 

विज्ञापन
Eid Miladunnabi: No entry of buses in Moradabad city after noon, 350 policemen will be deployed at 80 places
ईद मिलादुन्नबी के माैके पर झंडे खरीदते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में ईद मिलादुन्नबी पर शहर में निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन कर दिया है। सोमवार दोपहर 12 बजे से रोडवेज की बसें शहर में प्रवेश नहीं करेंगी। वहीं प्रिंस रोड मोड़ से इंद्रा चाैक की ओर ई-रिक्शा और ऑटो के प्रवेश पर रोक रहेगी।

विज्ञापन


साथ ही ताजपुर रेलवे क्राॅसिंग मोड़ से जामा मस्जिद की तरफ सिर्फ दो पहिया वाहन ही जा सकेंगे। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार के मुताबिक सोमवार को दोपहर 12 बजे से डायवर्जन लागू हो जाएगा। दोपहर 12बजे से ताजपुर रेलवे क्रासिंग मोड़ से जामा मस्जिद की ओर आने वाले ई-रिक्शा, ऑटो, कार समेत भारी वाहनों के शहर प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन


केवल दो पहिया वाहन जामा मस्जिद की तरफ जा सकेंगे। वहीं जामा मस्जिद पुल के पूर्वी किनारे के पास अपना धर्मकांटा से जामा मस्जिद की ओर दो पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे। पैदल व्यक्ति ही जामा मस्जिद की ओर जा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे ही इंद्रा चौक और जीआईसी चाैराहे से जामा मस्जिद की ओर जाने वाले किसी भी प्रकार के वाहनों के प्रवेश रोक रहेगी। केवल पैदल ही आवाजाही होगी। इसके अलावा कोहिनूर तिराहा से दससराय चौकी और डबल फाटक की ओर सिर्फ दो पहिया वाहन की जा सकेंगे।

यहां भी रहेगा डायवर्जन

  • पीलीकोठी चौराहे से जैन मंदिर व गुरहट्टी चौराहा की ओर सिर्फ पैदल व्यक्ति व दो पहिया वाहन ही जा सकेंगे। 
  • फव्वारा चौक से रेलवे स्टेशन और इंपीरियल तिराहा की ओर जाने वाले भारी और छोटे व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

दोपहर 12 बजे से रोडवेज बसों की यह रहेगी व्यवस्था

  • बिजनौर और कांठ की तरफ से मुरादाबाद आने वाली रोडवेज बसें विवेकानंद तिराहा तक ही आएंगी। यहीं से सवारी भरेंगी। 
  • संभल, दिल्ली, बिलारी रोड से आने वाली रोडवेज और निजी बसें आजाद नगर मोड़ तक आएंगी। यहीं से सवारी भरेंगी। 
  • रामपुर और बरेली की तरफ से आने वाली रोडवेज और निजी बसें काशीपुर तिराहा तक आएंगी। यहीं वापस सवारी ले जाएंगी।
  • काशीपुर, टांडा, बाजपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज और निजी बसें काशीपुर तिराहा तक ही आएंगी। वहीं से सवारियां लेकर वापस जाएंगी।

जुलूस के लिए 80 स्थानों पर तैनात रहेंगे 350 से ज्यादा पुलिसकर्मी, 15 जगह बैरियर

ईद-मिलादुन्नबी को लेकर शहर को जोन और सेक्टरों में बांटा गया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के मुताबिक जोन में सीओ और सेक्टरों में इंस्पेक्टर स्तर के पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही  प्रशासन की ओर से जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए  25 निरीक्षक, 50 उप निरीक्षक, 300 से अधिक हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा एक कंपनी पीएसी भी तैनात की जाएगी। शहर में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 80 प्वाइंटों पर पुलिस की तैनाती रहेगी। शहर में प्रवेश करने वाले मार्गों पर 15 बैरियर लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed