फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Education is the most powerful medium for social change.

Moradabad News: शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Education is the most powerful medium for social change.
मुरादाबाद। सिविल लाइंस स्थित डॉ.आंबेडकर पार्क में रविवार को अखिल भारतीय अंबेडकर संघ की नव निर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे समाजशास्त्री प्रोफेसर डॉ. रमाकांत ठाकुर ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की विचारधारा समाज के लिए मार्गदर्शक है। शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है। सबसे पहले चुनाव अधिकारी एडवोकेट आदित्य कुमार श्रीवास्तव ने नव निर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह, महामंत्री डॉ. हरनंदन प्रसाद, कोषाध्यक्ष मलखान सिंह, उप-महामंत्री ओपी सागर, उपाध्यक्ष परमाल सिंह, नेतराम सिंह, मुन्नालाल व विजयपाल सिंह, संयुक्त मंत्री इंद्रजीत बौद्ध, सत्यपाल बादल, जितेंद्र कुमार जोली, प्रदीप कुमार, योगराज सिंह तथा प्रचार मंत्री रणवीर सिंह, विनीत कुमार, सत्य प्रकाश, सुनील कुमार एवं अमित कुमार कर साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में महावीर प्रसाद मौर्य, दौलत सिंह, मुकेश कुमार गौतम, प्रेम सिंह, जयराम सिंह, बाली सिंह भारती, सुरेश कुमार गौतम, रघुवीर सिंह, राजेश खन्ना, दिनेश सिंह व विपिन कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नव निर्वाचित टीम ने डॉ आंबेडकर जी के विचारों को गांव गांव तक पहुंचाने व शिक्षा व सामाजिक उत्थान और कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डॉ. बबलू सिंह ने कहा कि संविधान प्रदत्त अधिकारों की जानकारी हर नागरिक को होना आवश्यक है। युवाओं को शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाकर सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने कहा कि डॉ.आंबेडकर का जीवन, संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय की प्रेरणादायी मिसाल है। विशिष्ट अतिथि पूजन प्रसाद ने संघ के संविधान, समाज को शिक्षित करने पर विचार रखे। समारोह की अध्यक्षता महावीर प्रसाद मौर्य ने की, जबकि संचालन रघुवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व महामंत्री रोहिताश कुमार, विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष, मंत्री व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed