फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Education Department uniform scam worth millions

शिक्षा विभाग में लाखों रुपये का यूनिफार्म घोटाला 

Sun, 12 Jun 2016 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 12 Jun 2016 11:25 AM IST
विज्ञापन
Education Department uniform scam worth millions
घोटाला 
बेसिक स्कूलों में लाखों रुपये का यूनिफार्म घोटाला सामने आया है। जिले के दस से अधिक स्कूलों में छात्र - छात्राओं को यूनिफार्म बांटे बगैर ही रिकार्ड में महज खानापूरी कर दी है। जिले के कई स्कूल ऐसे जिन्होंने बाजार भाव से अधिक दर पर बिना किसी टेंडर के यूनिफार्म खरीदी हैं जबकि कई स्कूलों ने फर्जी फर्म दर्शाकर यूनिफार्म खरीद में घोटाला किया है। मामला प्रकाश में आने के बाद डीएम ने प्रकरण में जांच बैठा दी है।
विज्ञापन


प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में छात्र - छात्राआें को सरकार की ओर से यूनिफार्म दी जाती है। इसके लिए सभी स्कूलों को बजट दे दिया जाता है। स्कूलों में यूनिफार्म खरीदने के लिए क्रय कमेटी गठित की जाती हैं। ये क्रय कमेटियां नियमों के अनुसार टेंडर निकालकर यूनिफार्म क्रय करती हैं। लेकिन कुछ स्कूलों ने यूनिफार्म खरीद में घोटाला किया है। जिले के दस स्कूलों ने बच्चों को यूनिफार्म नहीं दी गई हैं।
विज्ञापन


यूनिफार्म खरीद में गड़बड़ियों की भनक लगने के बाद डीएम ने गोपनीय जांच कराई तो घोटाले की परतें उघड़ती चली गईं। प्राथमिक छानबीन में पता चला है कि कई स्कूलों ने बिना टेंडर के ही मार्केट रेट से अधिक दर पर ड्रेस खरीद ली हैं। डीएम जुहैर बिन सगीर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वाणिज्यकर विभाग के अफसरों को मामले में जांच के आदेश दिए हैं। संबंधित स्कूलों के शिक्षकों और क्रय कमेटियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed