फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ED has summoned Samajwadi Party leader Azam Khan his wife and son in connection Mohammad Ali Jauhar University

जौहर यूनिवर्सिटी मामला: आजम के बेटे व पत्नी को ईडी ने किया तलब, 15 जुलाई से पहले पूछताछ के लिए बुलाया

Tue, 05 Jul 2022 03:30 PM IST
शाहरुख खान एएनआई, रामपुर
एएनआई, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Jul 2022 03:30 PM IST
सार

ईडी जौहर विवि से जुड़े मामले की जांच कर रहा है। मामले में आजम से सीतापुर जेल में बंद रहने के दौरान दो बार पूछताछ हो चुकी है। ईडी ने अब्दुल्ला और तजीन के बैंक खातों को भी खंगाले हैं। अब्दुल्ला रामपुर की स्वार सीट से विधायक हैं। जबकि तजीन रामपुर से पूर्व विधायक रह चुकी हैं।

विज्ञापन
ED has summoned Samajwadi Party leader Azam Khan his wife and son in connection Mohammad Ali Jauhar University
Azam Khan Abdullah Azam - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सपा विधायक आजम खां के बेटे अब्दुल्ला व पत्नी तजीन फातिमा को 15 जुलाई से पहले पूछताछ के लिए लखनऊ बुलाया है। मामला रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय से जुड़ा है। जांच एजेंसी को विश्वविद्यालय में फंडिंग के नाम पर मनी लॉन्ड्रिंग का शक है।
विज्ञापन


ईडी जौहर विवि से जुड़े मामले की जांच कर रहा है। मामले में आजम से सीतापुर जेल में बंद रहने के दौरान दो बार पूछताछ हो चुकी है। ईडी ने अब्दुल्ला और तजीन के बैंक खातों को भी खंगाले हैं। अब्दुल्ला रामपुर की स्वार सीट से विधायक हैं। जबकि तजीन रामपुर से पूर्व विधायक रह चुकी हैं।
विज्ञापन


ईडी इन दोनों के खातों में हुए लेन-देन को लेकर पूछताछ करेगा। इसके अलावा आजम के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले में भी पूछताछ हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि आजम के परिजनों से पूछताछ के बाद उनके कुछ करीबियों को भी बुलाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आजम खां हुए बीमार, अब आठ जुलाई को होगी कोर्ट में सुनवाई
सपा नेता आजम खां से जुड़े यतीमखाना प्रकरण में सोमवार को कोर्ट में तारीख थी। इस दौरान आजम खां के अधिवक्ता की ओर से हाजिरी माफी प्रार्थनापत्र दाखिल किया गया है। जिसमें कहा गया है कि आजम खां बीमार हैं और वे कोर्ट में हाजिर होने की स्थिति में नहीं हैं। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए अगली तारीख आठ जुलाई तय की है।

साल 2019 में सपा नेता आजम खां, सेवानिवृत्त सीओ आले हसन, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल और इस्लाम ठेकेदार समेत 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें आरोप था कि सपा नेता आजम खां के इशारे पर यतीमखाना बस्ती में रह रहे लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट की गई। साथ ही उनके घरों को भी ध्वस्त कर दिया गया था। इस प्रकरण में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। इस मामले में ही आजम खां के खिलाफ भैंस चोरी तक के आरोप लगे। हालांकि, इन मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है।

इस मामले में सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में तारीख तय थी। कोर्ट ने पिछली तारीख पर आजम खां को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने के आदेश दिए थे लेकिन सोमवार को आजम खां के अधिवक्ता नासिर सुल्तान ने हाजिरी माफी प्रार्थनापत्र कोर्ट में पेश किया। जिसमें कहा गया है कि आजम खां बीमार हैं और वह कोर्ट में उपस्थित होने में असमर्थ हैं। उनकी हाजिरी जरिए अधिवक्ता स्वीकार की जाए। सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई करते हुए अगली तारीख आठ जुलाई तय की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed