Moradabad News: घटिया किस्म के तेल से बनी पकाैड़ी खाने से बिगड़ी हालत
शेखपुर खास में आयोजित फूलडोल मेले में चाट पकाैड़ी खाने से बीमार हुए लोगों ने स्थानीय डॉक्टरों से इलाज कराया। राहत न मिलने से वह रात भर परेशान रहे है। कुछ लोगों को उल्टी-दस्त हुए जबकि फूड प्वाॅइजिंग के शिकार बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। स्वास्थ्य विभाग इस मामले से बेखबर रहा।
शेखूपुर खास निवासी रमेश कुमार और उनके बेटा अभिषेक को कुंदरकी के निजी अस्पताल इलाज चल रहा है जबकि सरायू पंजू में रिया, उजाला, डोली, सुधा, अश्विन, अभि, रिया, सुरेंद्र सिंह, आर्यन, नीतू, सलोनी, अंगूरी आदि इलाज चल रहा है। वहीं शेखूपुर खास निवासी ओमकार सिंह, नबी हसन समेत काफी लोग इलाज करा रहे हैं। माना जा रहा कि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता खराब होने के चलते शेखूपुर खास और सराय पंजू के सौ से अधिक ग्रामीण फूड प्वाॅइजनिंग का शिकार हुए हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग बेखबर नजर आया।
मेलों में बिकने वाली खाद्य सामग्री के मानक को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ध्यान नहीं दे रहा है जिसकी वजह से फूड प्वाॅइजनिंग के मामले भी सामने आ रहे हैं। शेखूपुर खास के फूलडोल मेले में घटिया किस्म की पकौड़ी, समोसे, चाऊमीन, जलेबी आदि धड़ल्ले से बेची गई। वहीं मेलों पर भी खुलेआम घटिया किस्म की खाद्य सामग्री बेची जाती है जिनका कोई मानक भी नहीं होता है। खाद्य सुरक्षा विभाग भी संज्ञान नहीं लेता है।

कुंदरकी के ग्राम सराय पंजू में फ़ूड प्वॉइजनिंग का शिकार अंगूरी देवी संवाद