फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   e-waste dump on outer area of city moradabad

शहर के आउटर पर बनाया ई कचरे का ठिकाना, छह आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 Nov 2019 02:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 17 Nov 2019 02:56 AM IST
विज्ञापन
e-waste dump on outer area of city moradabad
E-Waste

शहर में लोगों की जिंदगी में जहर खोलने वाले ई कचरे के धंधेबाजों पर पुलिस प्रशासन ने सख्ती की तो उन्होंने अपना ठिकाना बदल लिया। शनिवार को यह खुलासा हो गया। शहर के आउटर रसूलपुर गांव में जाकर ई कचरा चलाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


शनिवार शाम पुलिस प्रशासन की टीम ने गांव में दबिश देकर यहां ई कचरा जला रहे छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो घरों से 362 बोरी व गैस सिलिंडर और अन्य सामान बरामद किया है। इस संबंध में प्रदुषण विभाग के अधिकारियों की ओर से केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


महानगर के कटघर, मुगलपुरा, नागफनी थानाक्षेत्रों में लंबे समय से ई कचरा जलाया जा रहा है। जिसकी वजह से शहर में लोगों को सांस देना भी मुश्किल हो रहा था। पुलिस और प्रदूषण विभाग के अधिकारियों की ओर से कार्रवाई की गई। तो ई कचरे के धंधेबाजों ने अपना ठिकाना बदल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ह शहर के आउटर वाले गांवों में पहुंच गई। यहां भी इन्होंने ई कचरा जलाना शुरू कर दिया, लेकिन उसका धंधा शहर तक पहुंचने लगा। जिस कारण लोगों को दोबारा दिक्कत शुरू हो गई। इसकी शिकायत डीएम व एसएसपी तक पहुंची। तब शनिवार को एडीएम सिटी राजेंद्र सिंह सेंगर और एसपी सिटी अमित कुमार आनंद के नेतृत्व में टीम ने भोजपुर थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव में दबिश दी तो यहां दो बड़े बड़े मकानों के अंदर ई कचरा जलाया जा रहा था।

पुलिस ने घेराबंदी कर छह लोगों को मौके से पकड़ लिया। जबकि अन्य आरोपी मौके से भाग गए। मौके से 362 बोरी ई कचरा, तीन सिलिंडर, तीन चूल्हे और अन्य सामान बरामद किया गया है। एसपी सिटी अमित कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शादाब निवासी करूला, सलमान निवासी करूला, रईस निवासी दौलत बाग, मो. इमरान निवासी दौलतबाग, फय्याज निवासी रहमत नगर करूला, फरमान निवासी रहमत नगर हैं।

पुलिस की मिलीभगत से चल रहा ई कचरे का धंधा
मुरादाबाद। शहर में सख्ती के बाद आरोपियों ने देहात क्षेत्र में ई कचरा जलाने का ठिकाना बना लिया। देहात क्षेत्र के भोजपुर, कुंदरकी, ठाकुरद्वारा और भगतपुर क्षेत्रों में ई कचरा जलाया जा रहा है। शनिवार को एसएसपी अमित पाठक के पास शिकायत पहुंची तो उन्होंने इस कार्रवाई के लिए एसपी सिटी व शहर के थानों की पुलिस को कार्रवाई के लिए लगाया। टीम ने गांव में पहुंचकर कार्रवाई की।

जगह जगह चेकिंग फिर भी ठिकानों तक कैसे पहुंच रहा ई कचरा
शहर से लेकर देहात तक जगह जगह वाहनों की चेकिंग की जा रही है। चौराहे पर खड़ी पुलिस को दोपहिया वाहन तो खूब दिखाई दे रहे हैं, लेकिन कहीं भी ई कचरा लदे वाहन नहीं पकड़े जा रहे हैं। ये वाहन दिल्ली से ई कचरा लादकर मुरादाबाद तक पहुंच रहे हैं। शहर से लेकर देहात तक आसानी से वाहन गुजर रहे हैं, लेकिन किसी भी चौराहे पर इन वाहनों को चेक नहीं किया जा रहा है।


लालच में लोगों की जिंदगी में घोल रहे जहर
ई कचरे का जो धुआं लोगों की जिंदगी में जहर घोल रहा है। उसे सोना और तांबा पाने के लिए जलाया जा रहा है। मोबाइल व कंप्यूटर की प्लेटों पर शुद्घ परत चढ़ी होती है। ई कचरा को जलाकर उससे सोने व तांबा की परत को अलग करने का हुनर मुरादाबाद के कारीगरों के पास है। इसी चक्कर में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed