फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   E-rickshaws will not run on highways and main roads

Moradabad News: हाईवे और मुख्य सड़कों पर नहीं दौड़ेंगे ई-रिक्शा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws will not run on highways and main roads
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शहर में एक नवंबर से ई-रिक्शा के संचालन के लिए जोन व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसके बाद ई-रिक्शा अपने जोन से दूसरे जोन में चलता मिलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर में नौ हजार ई-रिक्शा के लिए आठ जोन बनाए गए हैं। शहर की मुख्य सड़कों और हाईवे पर ई-रिक्शा का संचालन पूरी तरह से बंद होगा।
पुलिस, प्रशासनिक और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने शहर को जाम मुक्त कराने के लिए ई-रिक्शा के संचालन के लिए आठ जोन तय किए हैं। एक नवंबर के बाद शहर में जोन के हिसाब से ही ई-रिक्शा का संचालन होगा। प्रत्येक जाेन का अपना कलर तय किया गया है। इसके अलावा सभी ई-रिक्शा का अपना निर्धारित नंबर होगा। इसके बाद तय रूट से ई-रिक्शा दूसरे रूट पर चलता मिलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर के मुख्य मार्ग कांठ रोड, दिल्ली रोड, रामपुर रोड, संभल रोड, लाकड़ी से हनुमान मूर्ति रोड पर ई-रिक्शा का संचालन पूरी तरह से संचालन बंद रहेगा। पुलिस अधीक्षक यातायात संभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि जोन व्यवस्था लागू करने की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। एक नवंबर से नई व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन




ये बनाए गए थे प्रस्तावित आठ जोन

जोन-1- लाइनपार, मानसरोवर कॉलोनी, प्रकाश नगर, रामलीला मैदान, कुंदनपुर, विकास नगर, हनुमान नगर, चाऊ की बस्ती, एकता काॅलोनी, ढक्का, पैपटपुरा, जयंतीपुर, पीर का बाजार, करूला, पुतली घर रोड, चौहानों वाली मिलक
विज्ञापन
विज्ञापन

जोन-2- बुद्धि विहार, कांशीराम नगर, मिलन विहार, खुशहालपुर, शाहपुर तिगरी, सम्राट अशोक नगर, प्रीत विहार

जोन-3- चंद्रनगर, आवास विकास कॉलोनी, रेलवे हरथला कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, हिमगिरी काॅलोनी, हरथला, स्टेशन रोड हरथला
जोन-4- डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी, पुलिस लाइन, जिगर काॅलोनी, बंगला गांव, दौलतबाग, चक्कर की मिलक , कचहरी
जोन-5- नवीन नगर, रामगंगा विहार, आशियाना काॅलोनी, वेव सिटी, टीडीआई सिटी, दीनदयाल नगर,अवंतिका कॉलोनी
जोन-6- इम्पीरियल तिराहा, बुधबाजार, मानपुर, कटरा नाज, अमरोहा गेट, मंडी चौक, संभली गेट, हैलेट रोड, बाजार गंज, टाउन हाल, बर्तन बाजार, सराफा बाजार, पारकर कॉलेज रोड, कंजरी सराय, गुरहट्टी चौराहा, जेल रोड, जैन मंदिर रोड, कंपनी बाग
जोन-7- मंडी चौक, बारादरी, दीवान का बाजार, लाल बाग, तहसील स्कूल, एस. कुमार चौराहा, रेती स्ट्रीट, फैजगंज, पीरगैब, जीआईसी चौराहा, जामा मस्जिद,ताजपुर माफी, किसरौल, कानून गोयान, नवाबपुरा


जोन-8- बरबलान, गुलाबबाड़ी, कटघर रेलवे स्टेशन, मकबरा, लाजपतनगर, गांधी नगर, पीरजादा, ईदगाह, असालतपुरा, प्रिंस रोड, इंद्रा चौक, लंगडे की पुलिया, भूड़े का चौराहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed