फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   E-rickshaw driver shot for opposing the robbery

लूटपाट के विरोध पर ई रिक्शा चालक को मारी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver shot for opposing the robbery
कुंदरकी। बुधवार देर शाम कुंदरकी थाना क्षेत्र में जलालपुर धर्मपुर संपर्क मार्ग स्थित खनूपुरा तिराहे पर लूटपाट का विरोध करने पर एक ई-रिक्शा चालक की टांग में गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल का मोबाइल और नकदी छीन कर ले गए। घायल चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल को रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपुर मंगोल निवासी सत्यभान पुत्र विजय पाल ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार की गुजर बसर करता है। जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम में जब सत्यभान अपने ई-रिक्शा को लेकर कुंदरकी नगर के गुलड़ तिराहे पर खड़ा था, तभी दो बाइक सवार युवक उसके पास आए और बोले कि धर्मपुर कला गांव से कुछ सामान लाना है। किराया तय होने के बाद सत्यभान धर्मपुर कला गांव को रवाना हो गया लेकिन जब सत्यभान धर्मपुर कला पहुंचा तो वह बाइक सवार उसको नहीं मिले तो वह वापस कुंदरकी लौट रहा था।
विज्ञापन

पीड़ित सत्यभान के अनुसार जब उसका ई-रिक्शा कुंदरकी थाना क्षेत्र में जलालपुर धर्मपुर संपर्क मार्ग स्थित खनूपुरा तिराहे के पास पहुंचा तो दो परिचित युवकों ने उसके ई-रिक्शा को रोक लिया और उन्होंने छीना छपटी शुरू कर दी। विरोध करने पर एक युवक ने सत्यभान की टांग में गोली मारी दी और इसके बाद पैदल ही जंगल की और गए। चालक सत्यभान घायल अवस्था में ई-रिक्शा चलाकर क्षेत्र के ही बगरौआ गांव के पेट्रोल पंप तक पहुंच गया तब ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस तत्काल ही मौके पर पहुंची जिसके बाद घायल सत्यभान को कुंदरकी सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष सतराज सिंह ने घायल चालक के बयान लिए हैं जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed