{"_id":"6493b0bb4a6d3ba8bd0be1dd","slug":"e-rickshaw-driver-killed-dead-body-by-tree-in-moradabad-2023-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ई-रिक्शा चालक की हत्या कर पेड़ से बांधा शव, गन्ने के खेत में ऐसे हाल में मिली लाश, देखकर सिहर उठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ई-रिक्शा चालक की हत्या कर पेड़ से बांधा शव, गन्ने के खेत में ऐसे हाल में मिली लाश, देखकर सिहर उठे लोग
Thu, 22 Jun 2023 01:15 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 22 Jun 2023 01:15 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक ई-रिक्शा चालक की हत्या कर शव पेड़ से बांध दिया। गले में चाकू का गहरा निशान मिला है। मौके पर पहुंची फॉरेसिंक टीम ने फुटेज लिए हैं। पुलिस अधिकारियों ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के कुंदरकी थाना इलाके के गांव रूस्तमपुर सराय के जंगल में मुरादाबाद से लापता ई-रिक्शा चालक चांद मोहम्मद (32) का शव गन्ने के खेत में पेड़ से बंधा मिला। चालक के दोनों हाथ रस्सी से बंधे थे और उसके गर्दन पर चाकू के निशान मिले है।
वहीं शव से दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने मौके से चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार सुबह मैनाठेर पुलिस को सूचना मिली कि मुरादाबाद-संभल रोड से गांव रूस्तमपुर सराय को जाने वाले संपर्क मार्ग से सटे किसान गुलाम मोहम्मद के गन्ने के खेत में एक व्यक्ति का शव पेड़ से बंधा है।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड के जरिए शव की पहचान चांद मोहम्मद पुत्र रईस निवासी मियां कलोनी करूला मुरादाबाद के रूप में हुई है, जो ई-रिक्शा चलाता था। मृतक की गर्दन पर गहरे घाव निशाना था।
विज्ञापन
साथ ही उसके दोनों हाथ रस्सी से बंधे थे और शरीर पेड़ से बंधा था। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की मौत की सही वजह जानने के लिए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है, जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

परिजनों ने बताया कि चांद मोहम्मद रविवार से घर से लापता था। पुलिस अधिकारियों ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस का कहना है कि शव दो से तीन दिन पहला लग रहा है। फॉरेसिंक टीम ने घटना स्थल से फुटेज लिए है। मैनाठेर कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।