फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   E-rickshaw driver killed dead body by tree in Moradabad

UP: ई-रिक्शा चालक की हत्या कर पेड़ से बांधा शव, गन्ने के खेत में ऐसे हाल में मिली लाश, देखकर सिहर उठे लोग

Thu, 22 Jun 2023 01:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 22 Jun 2023 01:15 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक ई-रिक्शा चालक की हत्या कर शव पेड़ से बांध दिया। गले में चाकू का गहरा निशान मिला है। मौके पर पहुंची फॉरेसिंक टीम ने फुटेज लिए हैं। पुलिस अधिकारियों ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है।

विज्ञापन
E-rickshaw driver killed dead body by tree in Moradabad
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के कुंदरकी थाना इलाके के गांव रूस्तमपुर सराय के जंगल में मुरादाबाद से लापता ई-रिक्शा चालक चांद मोहम्मद (32) का शव गन्ने के खेत में पेड़ से बंधा मिला। चालक के दोनों हाथ रस्सी से बंधे थे और उसके गर्दन पर चाकू के निशान मिले है। 
विज्ञापन


वहीं शव से दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने मौके से चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार सुबह मैनाठेर पुलिस को सूचना मिली कि मुरादाबाद-संभल रोड से गांव रूस्तमपुर सराय को जाने वाले संपर्क मार्ग से सटे किसान गुलाम मोहम्मद के गन्ने के खेत में एक व्यक्ति का शव पेड़ से बंधा है। 
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड के जरिए शव की पहचान चांद मोहम्मद पुत्र रईस निवासी मियां कलोनी करूला मुरादाबाद के रूप में हुई है, जो ई-रिक्शा चलाता था। मृतक की गर्दन पर गहरे घाव निशाना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उसके दोनों हाथ रस्सी से बंधे थे और शरीर पेड़ से बंधा था। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की मौत की सही वजह जानने के लिए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है, जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
 

परिजनों ने बताया कि चांद मोहम्मद रविवार से घर से लापता था। पुलिस अधिकारियों ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस का कहना है कि शव दो से तीन दिन पहला लग रहा है। फॉरेसिंक टीम ने घटना स्थल से फुटेज लिए है। मैनाठेर कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed