फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   e buses will oprated on delhi road

दिल्ली रोड पर आज से शुरू होगा ई बसों का संचालन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
e buses will oprated on delhi road
मुरादाबाद। आखिरकार ई बसों का परिवहन विभाग में पंजीकरण हो गया है। शनिवार से चार ई बसें दिल्ली रोड पर फर्राटी भरेंगी। इनका संचालन रामपुर दोराहा से लोकोशड पुल होकर दिल्ली रोड पर पाकबड़ा तक किया जाएगा। शुरूआती तीन किलोमीटर के लिए यात्रियों को 10 रुपये चुकाने होंगे। इसके बाद हर तीन किलोमीटर पर पांच रुपये किराया बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि मई माह की शुरूआत में ही ये बसें मुरादाबाद पहुंच गई थीं लेकिन पंजीकरण न होने के कारण इनका संचालन रुका रहा। शुक्रवार को निजी कंपनी ने बसों को परविहन विभाग में पंजीकृत कर नंबर प्राप्त कर लिए हैं। इसके बाद नोडल अधिकारी शिवबालक ने बसों का रूट तय कर शनिवार से संचालन शुरू करने के लिए कहा है। कुल पांच बसों में एक बस तकनीकी खराबी के कारण चार्जिंग डिपो मे खड़ी की गई है। शनिवार तक उसे भी दुरुस्त करने का दावा किया जा रहा है। नोडल अधिकारी शिवबालक का कहना है कि शनिवार से चार बसें दिल्ली रोड पर नियमित चलेंगी। एक बस के ठीक होने के बाद उसे भी रूट पर लगा दिया जाएगा। इसके अलावा 10 ई बसों का संचालन रामपुर दोराहा से अगवानपुर तक कांठ रोड पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed