फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Duties of first aiders explained in capacity building training

Moradabad News: क्षमता निर्माण प्रशिक्षण में समझाए प्राथमिक उपचारकर्ता के कर्तव्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Duties of first aiders explained in capacity building training
मुरादाबाद। नागरिक सुरक्षा निदेशालय की निर्देश पर एमआईटी संस्थान के सभागार में चल रहे वार्डन एवं स्वयंसेवक के क्षमता निर्माण प्रशिक्षण में प्राथमिक उपचारकर्ता के कर्तव्य पर चर्चा की गई। साथ ही आपातकाल के दौरान लोगों की जान बचाने के उपायों का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के छठे दिन बुधवार को प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत इतनी शक्ति हमें देना दाता प्रार्थना की गई। इसके बाद डिप्टी सीएमओ आर के शर्मा, ने पहले सेशन में मानव शरीर की संरचना पर चर्चा की। दूसरे सेशन में सहायक उपनियंत्रक सतीश कुमार ने सामूहिक दुर्घटना के मामले में ट्राईएज पर जानकारी दी। साथ ही प्राथमिक उपचारकर्ता के कर्तव्य समझाए। उपनियंत्रक नीरज चक ने सभी का आभार जताया। इसके बाद 23 जनवरी को प्रस्तावित ब्लैक आउट मॉकड्रिल का अभ्यास कराया। जिसमें हवाई हमले के समय सायरन की आवाज के अनुसार शरण लेना और हमले के उपरांत बचाव कार्य किया जाना सिखाया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान डिप्टी चीफ वार्डन पंकज सक्सेना, नागरिक सुरक्षा कार्यालय से चमन कुमार शर्मा, तुषार अग्रवाल मास्टर ट्रेनर अखिल अग्रवाल, विवेक कुमार यादव डिविजन वार्डन मोहम्मद खालिद, अशोक कुमार गुप्ता, शरीफ अहमद, वसीम अंसारी आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed