फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   During electoral process, festivals associated with four main religions of India will be celebrated

चुनाव के दौरान मनाए जाएंगे नवरात्र-बैसाखी, गुड फ्राइडे और पड़ेगा रमजान, काफी समय बाद बना ऐसा संयोग

Thu, 04 Apr 2019 02:20 AM IST
शाहरुख खान आसिफ इकबाल, अमर उजाला, अमरोहा
आसिफ इकबाल, अमर उजाला, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Apr 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
During electoral process, festivals associated with four main religions of India will be celebrated
फाइल फोटो
इस बार लोकतंत्र की ‘रुत’ अनूठी है। संयोग ऐसा है कि इसमें भारत के गंगा-जमुनी तहजीब का अक्स दिखेगा। चुनावी प्रक्रिया के दौरान भारत के चारों प्रमुख धर्मों से जुड़े त्योहार मनाए जाएंगे। इसको लेकर धर्मगुरुओं के साथ प्रशासनिक अमला भी उत्साहित है। 
विज्ञापन


उन्हें उम्मीद है कि त्योहारी उल्लास के बीच लोग ज्यादा से ज्यादा मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान करेंगे। लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व चुनाव प्रक्रिया होती है। 17वीं लोकसभा के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


दूसरे चरण में मतदान वाले क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई है। तीसरे चरण वाले इलाकों में फिलहाल चल रहा है। अन्य चरणों में जल्द ही शुरू हो जाएगी। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सभी की भागीदारी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए प्रशासनिक अमला तैयारी में जुटा है। भारत निर्वाचन आयोग अधिक संख्या में मतदान की अपील कर रहा है। डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि सभी लोग मतदान में हिस्सा लें, इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उम्मीद है जिले के नाम एक और रिकॉर्ड मिलेगा।
 

नवरात्र छह अप्रैल से

नवरात्र छह अप्रैल से शुरू हो रहा है, जो लगातार नौ दिन तक चलेगा। इसी नवरात्र के दौरान 11 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आठ समेत देश के 20 राज्य की 91 संसदीय सीट पर मतदान है। वहीं 18 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आठ सीट के अलावा 14 राज्यों के 115 सीट पर मतदान है।
 
बैसाखी 13 को मनेगी
सिख समाज के लोगों का प्रमुख त्योहार बैसाखी 13 अप्रैल को मनेगा। इस दिन दशम गुरु महाराज गोविंद सिंह की ओर से खालसा पंथ की स्थापना करके पंजप्यारों को अमृत पान कराया गया था। इस दिन गुरुद्वारों में अरदास होता है। कड़ा प्रसाद का भोग लगाते हैं। इसके बाद सभी लोग लंगर में शामिल होते हैं।
 
21 को ईसाई मनाएंगे ईस्टर
ईसाई समाज 19 अप्रैल को गुड फ्राइडे मनाएगा। मान्यता के अनुसार इसी दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। लेकिन इसके तीसरे दिन यानी 21 को ईस्टर मनाया जाएगा। माना जाता है कि यीशू इस दिन पुनर्जीवित हो गए थे। क्रिसमस के बाद दूसरा प्रमुख त्योहार ईस्टर है। एक साथ सामूहिक प्रार्थना करते हैं। इसके साथ ही दावतों का दौर भी चलता है।

रमजान छह-सात मई से

इस्लाम का प्रमुख महीना रमजानुल मुबारक छह-सात मई से शुरू हो रहा है। सब्र का यह एक महीना रोजेदारों का इम्तिहान लेगा। इस्लाम में सब्र का महत्व अधिक है। इस महीने में तीन चरणों के चुनाव होंगे जोकि 6, 12 और 19 मई है। मुस्लिम धर्मगुरू अधिक मतदान की अपील कर रहे हैं। उनका कहना है कि देश की मजबूती में सभी की भागीदारी जरूरी है। प्रत्येक वोटर अपने मतदान का इस्तेमाल जरूर करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed