{"_id":"613e57ec8ebc3e74e856f4fd","slug":"drunk-bjp-leader-and-two-accomplices-create-ruckus-arrested-city-news-mbd402436880","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत भाजपा नेता का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत भाजपा नेता का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। एसईजेड मार्ग पर बकेनिया गांव के पास शनिवार देर रात नशे में धुत संभल निवासी भाजपा नेता अपने साथियों संग पुलिस से अभद्रता करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। नशे मेेेें धुत भाजपा नेता ने पुलिस की गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी और फिर हंगामा कर दिया। इस पर पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता और उनके दो साथियों को शांति भंग में गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।।
संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गुमसानी गांव निवासी भाजपा नेता अपने दो साथियों के साथ शनिवार रात पाकबड़ा से गुजर रहे थे। पुलिस से अभद्रता के वक्त ये तीनों शराब के नशे में धुत थे। शनिवार रात करीब 11 बजे पाकबड़ा के बकेनिया गांव के पास पीआरवी 0241 खड़ी हुई थी। पीआरवी में स्वरूप सिंह और सतनाम की ड्यूटी थी।
इस दौरान भाजपा नेता पीआरवी में तैनात पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। उन्होंने रौब दिखाते हुए कहा कि वह भाजपा के लोग हैं। हमारी सरकार है। हमें गाड़ी से घर छोड़कर आओ। पुलिसकर्मियों ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। भाजपा नेता व उनके साथी पुलिसकर्मियों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
इसके बाद पीआरवी में तैनात पुलिसकर्मियों ने थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया। उसके बाद पुलिस भाजपा नेता व उनके साथियों को पकड़कर थाने ले आयी।
थाना प्रभारी योगेन्द्र कृष्ण यादव ने बताया के सभी आरोपी नशे में धुत थे। उन्हें शांति भंग में गिरफ्तार कर सभी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने रविवार को आरोपियों का चालान कर उनकी कार को चौकी में खड़ा करा दिया है।