फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Drugs cases in Mumbai reveals connection from Rampur MCB raids places

यूपी: रामपुर से जुड़े मुंबई ड्रग्स मामले के तार, जांच करने पहुंची एनसीबी की टीम

Thu, 14 Jan 2021 10:21 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 14 Jan 2021 10:21 AM IST
विज्ञापन
Drugs cases in Mumbai reveals connection from Rampur MCB raids places
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई ड्रग्स मामले के तार अब उत्तर प्रदेश के रामपुर से जुड़ते नजर आ रहे हैं। मुंबई में ड्रग्स के मामले को लेकर दर्ज एक मुकदमे के सिलसिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की लखनऊ से आई टीम ने गंज थाना क्षेत्र पीला तालाब चौकी स्थित एक घर और शहजादनगर थाना क्षेत्र की एक फैक्टरी पर छापा मारा है। 
विज्ञापन


हालांकि अभी एनसीबी को वहां से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है। एनसीबी के डिप्टी एसपी विशाल पवार के नेतृत्व में टीम बुधवार को रामपुर आई थी। रामपुर के एसपी शगुन गौतम ने बताया कि एनसीबी के एक अधिकारी बुधवार को आए थे। शायद वो किसी एड्रेस वेरिफिकेशन के सिलसिले में यहां आए थे। 
विज्ञापन


एनसीबी के अधिकारी पहले गंज थाना क्षेत्र के एक घर और बाद में शहजादनगर थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में भी गए थे। एसपी ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी उन्हें भी नहीं है। अधिकारी ने गुरुवार को फिर से आने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार ड्रग्स मामले में मुंबई में चल रही तहकीकात में एक आरोपी से पूछताछ के दौरान इसके तार रामपुर से जुड़ते नजर आ रहे हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मुंबई में रामपुर से गांजे की सप्लाई की गई है। 


हालांकि अभी तक एनसीबी को रामपुर में कुछ मिला नहीं है। ऐसे में एनसीबी की जांच जारी रहने की उम्मीद है। पुलिस की मानें तो एनसीबी की टीम ने शहजादनगर स्थित फैक्टरी का काफी गहनता से निरीक्षण किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed