{"_id":"6572319f4c750a5d690d7739","slug":"driving-licenses-of-151-drivers-were-suspended-moradabad-news-c-15-1-mbd1034-298498-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 151 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस किए गए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 151 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस किए गए निलंबित
विज्ञापन
मुरादाबाद।
संभागीय परिवहन विभाग ने 11 महीने में जिले के 151 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया है। इसमें 65 फीसदी ड्राइवरों का लाइसेंस ओवरलोडिंग के चलते निलंबित हुआ। अधिकांश चालक दूसरे प्रदेश व जिले में गाड़ी चलाते यातायात के नियम तोड़े हैं।
एक जनवरी 2023 से अब तक तीन से अधिक बार नियमों को तोड़ने पर जिले के 151 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया गया है। जिसमें 111 भारी वाहन चालक और 40 दो व चार पहिया वाहन चालक शामिल हैं। भारी वाहन चालकों पर ओवरलोडिंग के चलते कार्रवाई की गई। दो और चार पहिया चालकों पर बिना हेलमेट, नशे में गाड़ी चलाना, बिना सीट बेल्ट, मोबाइल फोन पर बात करते समय बाइक चलाना आदि की वजह से कार्रवाई हुई। इनमें अधिकांश चालक दूसरे प्रदेश और जिले में गाड़ी चलाते समय यातायात नियम तोड़े हैं। इसके अलावा दो चालकों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। आरआई हरिओम ने बताया कि लगातार वाहनों को चेक किया जा रहा है, सबसे अधिक ओवरलोडिंग के चलते चालकों के लाइसेंस निरस्त किए जा रहे हैं।