फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   driver who stole goods of bihar laborers arrested

गोपालगंजए कुशीनगरए अमरोहा व बिजनौर के लिए ध्यानार्थ

Tue, 31 Mar 2020 12:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
driver who stole goods of bihar laborers arrested
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पाकबड़ा थानाक्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर सीएनजी पंप के पास बिहार और कुशीनगर के श्रमिकों से ठगी करने वाले आरोपी कार चालकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर श्रमिकों के आठ हजार रुपये, मोबाइल व बैग बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने दोपहर बाद आरोपियों का चालान कर दिया। पकड़े गए दोनों आरोपी अमरोहा जनपद के गजरौला थानाक्षेत्र के निवासी हैं।

बिहार के गोपालगंज जनपद के तजरिया सुजान गांव निवासी दिनेश यादव, हरिचंद्र यादव, कृष्ण यादव, नागेंद्र और मुन्ना और उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के गांव वाघा चुनार निवासी राजू यादव, मुकेश, संदेश, पप्पू व दशरथ बिजनौर स्थित सुपर प्लाईवुड फैक्टरी में नौकरी करते हैं।

विज्ञापन

घर लौटते समय दो कार चालक इन्हें चूना लगाकर फरार हो गए। कार चालक एडवांस में दिए गए आठ हजार रुपये तथा इनका सारा सामान भी ले गए और इन्हें बीच रास्ते में ही छोड़ गए। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी कार चालक हिमांशु उर्फ हितेश कुमार निवासी मोहल्ला शिवपुरी थाना गजरौला जनपद अमरोहा और मोहित पुत्र इंद्र पाल सिंह निवासी नगला माफी थाना गजरौला जिला अमरोहा को गिरफ्तार कर लिया है।

सीसीटीवी फुटेज ने इन सभी को ट्रेस कर लिया था। इनके कब्जे से श्रमिकों के आठ हजार रुपये, मोबाइल और बैग भी बरामद कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि उन्होंने पहले ही षड़्यंत्र बना लिया था कि सीएनजी भरवाने के बहाने सभी लोगों को कार से उतार देंगे। अगर किसी यात्री ने उतरने में आनाकानी की तो उसे बताएंगे कि सीएनजी भरवाते समय कार में आग लगने का डर रहता है। योजना के मुताबिक सभी लोग कारों से उतर गए थे। सीओ ने बताया कि आरोपियों को सोमवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed