फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   driver suspend gone to duty in hangover

नशे में ड्यूटी पर पहुंचने वाला ड्राइवर निलंबित

Thu, 21 Jan 2016 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Thu, 21 Jan 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
driver suspend gone to duty in hangover
नशे में ड्यूटी पर पहुंचे लोको पायलट के मेडिकल परीक्षण में नशे की पुष्टि होने के बाद निलंबित कर दिया गया। उसके खिलाफ चार्जशीट तैयार की जा रही है। इस मामले में उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है। सोमवार को लोको पायलट हरविंदर सिंह नशे की हालत में ड्यूटी पर पहुंचा था।
विज्ञापन



ड्यूटी पर जाने से पहले कराए गए ब्रीथ एनेलाइजर में एल्कोहल की मात्रा ज्यादा आने पर उसे ड्यूटी से लौटाकर कंट्रोल रूम को मैसेज कर दिया गया। इसके साथ ही लोको पायलट का मेडिकल भी कराया। मेडिकल में नशे की पुष्टि होने पर उसे निलंबित कर दिया गया। ड्राइवर को उस दिन शताब्दी एक्सप्रेस (12040) लेकर जाना था।
विज्ञापन



शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस को चलाने के रेलवे के शीर्ष लोको पायलट को रखा जाता है। इसके बावजूद वीआईपी ट्रेन को चलाने वाले इतनी बड़ी लापरवाही कर रहे हैं। निलंबन के साथ ही उसे चार्जशीट भी दी जाएगी। चार्जशीट का जवाब आने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed