फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Drain construction work in Harthala

Moradabad News: दो दिन में पूरा हो जाएगा हरथला में नाला निर्माण का काम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Drain construction work in Harthala
मुरादाबाद। कांठ रोड पर हरथला क्षेत्र में अक्सर लगने वाले जाम और बरसात में जल निकास की समस्या से शहर के लोगों को जल्द छुटकारा मिल जाएगा। जल निकास की समस्या समाधान के लिए नगर निगम द्वारा वहां पिछले तीन माह से किए जा रहे नाला निर्माण का काम अगले दो दिन में पूरा हो जाएगा। उसके बाद पीडब्ल्यूड सड़क चौड़ीकारण का काम और नगर निगम द्वारा साइड पटरी का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि इसके कंपलीट होने के बाद कांठ रोड पर जाम और जल निकास की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

कांठ रोड पर हरथला क्षेत्र में सड़क के सकरा होने के कारण शहर के लोगों को वहां अक्सर जाम लगा रहता था। जल निकास की व्यवस्था न होने से बरसात के दिनों सड़कें ताल तलैया बन जाती थीं। इसके कारण सड़क भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह के निर्देश पर इन दोनों ही समस्याओं के समाधान का प्रयास करीब छह माह पहले शुरू किया गया था। इसके लिए सड़क के दोनों किनारे स्थित दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को चिह्रित कर उसे स्वेच्छा से तोड़वाया गया। करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम को सड़क के दोनों तरफ डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ नाले और साइट पटरी का निर्माण कराया जाना है। नाला निर्माण के लिए नगर निगम द्वारा की गई खोदाई के कारण भी वहां व्यापारियों व उधर से गुजरने वाले लोगों को करीब तीन माह तक परेशानी हुई, लेकिन अब लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। नगर निगम के पर्यावरण अभियंता अभिषेक सिंह ने बताया कि अगले दो दिन में नाला निर्माण का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद पीडब्ल्यूडी सड़क का निर्माण शुरू करेगा। सड़क निर्माण के साथ ही नगर निगम साइड पटरी का निर्माण करा देगा। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे। इससे शहर के लोगों को कांठ रोड पर लगने वाले जाम और जल निकास की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article