{"_id":"61054300b684a26c9640134a","slug":"dr-dinesh-said-at-convocation-of-tmu-neither-casteism-nor-communalism-now-the-development-of-modi-yogi-will-work-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: टीएमयू के दीक्षांत समारोह में बोले डॉ. दिनेश- न जातिवाद, न संप्रदायवाद अब मोदी-योगी का विकासवाद चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: टीएमयू के दीक्षांत समारोह में बोले डॉ. दिनेश- न जातिवाद, न संप्रदायवाद अब मोदी-योगी का विकासवाद चलेगा
Sat, 31 Jul 2021 06:03 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 31 Jul 2021 06:03 PM IST
सार
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा शनिवार को टीएमयू के दीक्षांत समारोह में आए थे। इस दौरान पत्रकारों से मुखातिब हुए। कहा कि विरोधी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्षी दल विकास और सेवा के नाम पर भाजपा के सामने नहीं टिकते हैं। इसलिए जातिवाद और संप्रदायवाद की राजनीति करने में लगे हैं।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने विरोधी दलों पर निशाना साधा। कहा कि अब न तो जातिवाद चलेगा और न ही संप्रदायवाद अब सिर्फ मोदी-योगी का विकासवाद चलेगा। पहले माफिया की गोली बंदूकें चला करतीं थीं, अब उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चल रही है। विकास और सेवा के नाम पर विरोधी दल भाजपा का सामना नहीं कर सकते। ये तीसरा साल है, जब प्रदेश के स्कूलों में एक रुपये भी शुल्क नहीं बढ़ा।
विज्ञापन
वह शनिवार को टीएमयू के दीक्षांत समारोह में आए थे। इस दौरान पत्रकारों से मुखातिब हुए। कहा कि विरोधी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्षी दल विकास और सेवा के नाम पर भाजपा के सामने नहीं टिकते हैं। इसलिए जातिवाद और संप्रदायवाद की राजनीति करने में लगे हैं। लेकिन पंचायत चुनाव में जनता ने बता दिया है कि वह क्या चाहती है। अब जातिवाद, संप्रदायवाद, भाई भतीजावाद, भ्रष्टाचारवाद नहीं चलेगा। सिर्फ मोदी और योगी का विकासवाद चलेगा। भाजपा विकास के नाम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। कहा कि पहले माफिया की सवारी सड़कों पर निकलती थीं, अब उनकी सवारी जेलों में जाती है। पहले माफिया की गोली बंदूक चला करती थीं, अब उनकी संपत्तियों पर सरकार की बुलडोजर चलती है।
विज्ञापन
माफिया की 15 अरब 83 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। कोरोना संक्रमण काल पर कहा कि घरों में रहकर ट्विट करने वाले वैक्सीन पर सवाल उठाते थे, कुछ लोग तो भाजपा की वैक्सीन बताते थे, लेकिन उनके परिजनों ने टीका लगवाया। सरकार ने हर जिले में डीएम की अध्यक्षता में कमेटी बना रखी है, तीसरा साल है यूपी में एक रुपये का फीस नहीं बढ़ी है। 17 अगस्त तक विश्वविद्यालय की परीक्षाएं समाप्त हो जाएगी। इसके बाद विवि में पठन पाठन प्रारंभ होगा। इसकी तैयारी की जा रही है। जल्द ही ऑफलाइन पढ़ाई शुरू करने वाले हैं। लेकिन कोराना संक्रमण से बचाव हमारी पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन