फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dowry harassment case registered against four people

Moradabad News: पति सहित चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case registered against four people
मुरादाबाद। महिला की शिकायत पर मझोला पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मझोला के जयंतीपुर चौकी क्षेत्र निवासी महिला की शादी 18 जुलाई 2021 को नेता कालोनी मझोला निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए ताना मारने लगे। दो ननदों ने धमकी देकर उसके गहने छीन ली और आपस में बांट लीं। ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये और बाइक नहीं देने पर उसको प्रताड़ित करने लगे। ससुर ने भी पति की गैर मौजूदगी में पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें की। एक दिन ससुर ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की कोशिश भी की। ससुर की हरकतों और दहेज मांगने का विरोध किया तो 31 अक्तूबर 2022 ससुरालियों ने मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि ससुरालियों से उसके जानमाल को खतरा बना हुआ है। इसलिए एसएसपी को तहरीर दी थी। एसएसपी के आदेश से मझोला पुलिस ने आरोपी पति, ससुर और दो ननद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट, छेड़छाड़ समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। मझोला थाना प्रभारी संजय कुमार पांचाल ने बताया कि इस मामले में विवेचना के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article