फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dog killed beating with brick Moradabad, incident captured CCTV, case against youth

मुरादाबाद में बेजुबान से बेरहमी: ईंट से पीट-पीटकर कुत्ते को मार डाला, घटना सीसीटीवी में कैद, युवक के खिलाफ केस

Mon, 18 Sep 2023 08:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 18 Sep 2023 08:37 PM IST
सार

सिविल लाइंस हिमगिरी कॉलोनी में शेखर चौहान ने कपिल भाटिया के खिलाफ कुत्ते को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने का केस दर्ज करवाया है। कुत्ते पर ईंट से वार करने का वीडियो वायरल हाे गया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दज किया गया है।

विज्ञापन
Dog killed beating with brick Moradabad, incident captured CCTV, case against youth
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हिमगिरी कॉलोनी में युवक ने कुत्ते को ईंट से पीट -पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एनजीओ संचालक ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सिविल लाइंस हिमगिरी कॉलोनी में शेखर चौहान एनीमल वेलफेयर नाम से एनजीओ चलाते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह एनजीओ के माध्यम से लावारिस कुत्तों को दूध और खाना उपलब्ध कराने का काम करते हैं। उन्हें शिकायत मिली थी कि हिमगिरी कॉलोनी निवासी कपिल भाटिया ने कुत्ते को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


इसमें युवक पहले कुत्ते को उकसाता है। इसके बाद ईंट से एक के बार एक तीन वार करके उसे गंभीर रूप से घायल कर देता है। पड़ोस के लोगों ने युवक को रोकने की कोशिश की तो उसने उसके साथ भी अभद्रता की। इसके बाद आरोपी युवक वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद कुत्ते ने दम तोड़ दिया था। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed