फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dog died to bike

बाइक की टक्कर से कुत्ते की मौत, मालिक ने दी हत्या की तहरीर

Sun, 14 Feb 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sun, 14 Feb 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
dog died to bike
मझोला के बुद्घि विहार में शनिवार की रात बाइक की टक्कर से एक कुत्ते की मौत हो गई। इसके बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए। कुत्ते के मालिक ने मझोला थाने में बाइक सवारों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। बुद्घि विहार निवासी शिक्षक जय कुमार बिलारी में प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं। शनिवार की रात वह अपने घर के बाहर अपने पालतू कुत्ते (नाम भैरो)को टहला रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आए।
विज्ञापन



दो युवक शराब के नशे में थे। उनकी बाइक रफ्तार काफी देर थी। बाइक की टक्कर लगने से जय कुमार बाल बाल बच गए। वह सड़क पर गिर गए। लेकिन बाइक की चपेट में कुत्ता आ गया। इस हादसे में कुत्ते गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक फिसलकर नीचे गिर गई। इसके बाद बाइक सवार युवक भी जख्मी हो गए। जय कुमार ने बाइक की चॉबी निकाल ली। इसके बाद वह भैरो को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन



जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बाइक सवार दोनों युवक मौके से फरार हो गए। जय कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि बाइक पर बुद्घि विहार निवासी नीरज पुत्र एसएन तिवारी और एक अन्य युवक सवार थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुचलकर कुत्ते की हत्या की गई है। मझोला पुलिस ने बताया कि तहरीर आई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed