{"_id":"5de96aed8ebc3e54ca6426de","slug":"dog-competition-city-news-mbd33178778","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांबाज मोती ने धमाके से पहले खोज निकाला बारूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांबाज मोती ने धमाके से पहले खोज निकाला बारूद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। डा. बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी के मैदान और कारों में छिपाकर रखे गए बारूद को जांबाज श्वान माचो और एलीना ने ढूंढ निकाला। दोनों श्वान अनुशासन और कर्तव्य की परीक्षा में सफल हो गए। श्वानों के इस शानदार प्रदर्शन से दर्शक और निर्णायक मंडल में मौजूद अधिकारी भी तालियां बचाने से खुद को रोक नहीं पाए। मौका था पुलिस अकादमी में चल रही पुलिस प्रतियोगिता का।
बुधवार सुबह साढे़ दस बजे श्वान मोती, उत्कल, माचो और एलीना को लेकर उनके ट्रेनर पुलिस अकादमी के मैदान में पहुंचे। प्रतियोगिता के दूसरे डॉग स्क्वायड कम्टीशन में ट्रैकर डॉग इवेंट का प्रदर्शन किया गया। जिसमें उत्कल के ट्रेनर अशोक कुमार सिंह एवं मोती डॉग के ट्रेनर सत्यवीर सिंह ने अपने डॉग के साथ विभिन्न गंधों की पहचान, दूसरे व्यक्ति द्वारा दिया गया खाद्य पदार्थ की पहचान की। जबकि माचो और एलीना ने मैदान व कारों में छिपाकर रखे गए बारूद को ढूंढ निकाला। इसके अलावा कंप्यूटर अवेयरनेस ऑफिस ऑटोमेशन इवेंट में शामिल प्रतिभागियों को एक टास्क दिया गया। जिसमें प्रतिभाग कर रहे कंप्यूटर आपरेटरों द्वारा टास्क पूरा किया गया। इसके अलावा साक्ष्यों की पैकिंग एवं लेवलिंग एंड फारवर्डिंग प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। इस प्रतियोगिता में अपराध घटना स्थल में पाए गए वैज्ञानिक साक्ष्य जैसे रक्त, बाल, फिंगर प्रिंट, पाउडर, विस्फोटक पदार्थ, कांच पेंट को सही प्रकार से एकत्रित करके संबंधित विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के लिए उपलब्ध कराना इस प्रतियोगिता में शामिल था। इस प्रतियोगिता में उपमहानिरीक्षक पूनम श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक बसंत लाल, पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र कुमार यादव, सुदेश कुमार एसपी यादव, प्रतिसार महिपाल सिंह प्रशांत कुमार समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।