{"_id":"6931f2a3c001fb821b068b73","slug":"doctors-found-missing-from-health-centres-during-cmos-inspection-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-784816-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सीएमओ के निरीक्षण में स्वास्थ्य केंद्रों से गायब मिले डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सीएमओ के निरीक्षण में स्वास्थ्य केंद्रों से गायब मिले डॉक्टर
विज्ञापन
मुरादाबाद। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह बृहस्पतिवार को अपने विभाग की सेवाओं को परखने तो कई खामियां मिलीं। काठ स्वास्थ्य केंद्र पर तीन डॉक्टर और दो स्टाफ बिना बताए गैर हाजिर रहे। इनमें से डॉ. हरेंद्र चार दिन से ड्यूटी नहीं आ रहे हैं।
डॉ. राकेश, डॉ. शैफाली गुप्ता भी अनुपस्थित थीं और विभाग को सूचना नहीं दी थी। उमरी कलां पीएचसी की स्थिति और भी खराब मिली। यहां दोपहर 230 बजे ही ताला लगा मिला। सपोर्टिंग स्टाफ से लेकर डॉक्टर तक कोई मौके पर नहीं मिला। मूंढाखेड़ी पीएचसी में केवल एक वार्ड ब्वॉय ड्यूटी पर तैनात मिला। बाकी सभी स्टाफ गैरहाजिर पाए गए। कोठी खिदमतपुर में स्टाफ अनिल कुमार के विषय में पाया गया कि सप्ताह में किसी दिन आकर एक ही बार हाजिरी लगा जाते हैं। डॉ. मो. अरशद वहां ओपीडी में तैनात मिले। सीएमओ के साथ निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल, डॉ. आरके शर्मा मौजूद रहे। सीएमओ ने गैरहाजिर पाए गए डॉक्टरों व स्टाफ का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए कहा है। भविष्य में अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
एक्सरे फिल्म की किल्लत, मरीज परेशान
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। जिला अस्पताल में एक्सरे फिल्म की किल्लत लंबे समय से चल रही है। इसके कारण मरीज परेशान हैं। उन्हें अपने मोबाइल में एक्सरे रिपोर्ट की फोटो खींचकर डॉक्टर को दिखानी पड़ती है। जिन मरीजों के पास स्मार्ट फोन नहीं है, उन्हें भटकना पड़ रहा है।
बृहस्पतिवार को रेडियोलॉजी विभाग के बाहर छजलैट के फईम (56) अन्य मरीजों से मोबाइल मांग रहे थे। उन्होंने बताया कि बेटे को दो सप्ताह से खांसी है। डॉक्टर ने एक्सरे कराने के लिए कहा ङै। अब जांच तो हो गई है लेकिन रिपोर्ट लेने के लिए मोबाइल चाहिए। किसी का मोबाइल लेकर फोटो खींचने के बाद घर पर छोटे बेटे के नंबर पर भेजेंगे। कल फिर डॉक्टर को आकर रिपोर्ट दिखाएंगे। ऐसी परेशानी रोजाना कई मरीज झेल रहे हैं। इस मामले में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संगीता गुप्ता का कहना है कि एक्सरे फिल्म सीमित संख्या में उपलब्ध हैं। जिन मरीजों को डॉक्टर लिखकर देते हैं, उन्हें फिल्म पर रिपोर्ट दी जाती है। सामान्य मामलों में मोबाइल पर फोटो से जिला अस्पताल के डॉक्टर रिपोर्ट देख लेते हैं।