{"_id":"6217da89a8a9b97a6e1aa398","slug":"dns-defeated-rampur-and-aryans-defeated-chandausi-s-team-city-news-mbd419862819","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएनएस ने रामपुर और आर्यंस ने चंदौसी की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएनएस ने रामपुर और आर्यंस ने चंदौसी की टीम को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-19 मंडलीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दो मैच आईएफटीएम विश्वविद्यालय के मैदान पर खेले गए। दोनों मैचों में लक्ष्य काफी आसान रहा। पहला मैच डीएनएस क्रिकेट क्लब और रामपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें डीएनएस ने रामपुर की टीम को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। वहीं, दूसरा मैच एमसीसी चंदौसी और आर्यंस क्लब के मध्य खेला गया। इसमें आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए आर्यंस ने आठ विकेट से जीत दर्ज की।
पहले मैच में रामपुर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 34.5 ओवर में 136 रन बनाकर टीम ऑल आउट हो गई। इसमें मोहसिन ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। डीएनएस के लिए गेंदबाजी में अमित जोशी ने तीन विकेट चटकाए। बल्लेबाजी में डीएनएस की टीम ने 15.2 ओवर में बिना विकेट खोए आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। उज्ज्वल गुप्ता ने नाबाद 65 और कासिम सैफी ने नाबाद 63 रन बनाए।
दूसरे मुकाबले में एमसीसी चंदौसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 27.4 ओवर में 102 रन बनाकर टीम ऑल आउट हो गई। क्रिश ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। वहीं, आर्यंस के लिए इशरजीत ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर्यंस की टीम ने 13.4 ओवर में दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। टीम के लिए अभिषेक ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। एमसीसी चंदौसी की ओर से गेंदबाजी में अभय और समीर को एक-एक विकेट मिला। पहले मैच में अंपायरिंग निश्चल चाहल और जेपी सिंह ने और दूसरे मैच में सतेंद्र कुमार और शमशाद अल्वी ने की। मैच के दौरान पूर्व रणजी खिलाड़ी और डीएसए के क्रिकेट सचिव विजय गुप्ता, कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी, वित्त अधिकारी डॉ कुशल पाल सिंह, कपिल गिल, कुलदीप दुबे आदि मौजूद रहे।