फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dm inspected affected crops

डीएम ने पानी से डूबे फसलों का लिया जायजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
dm inspected affected crops
मुरादाबाद। लगातार हो रही बारिश के बीच जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह ने सोमवार को 14 गांवों के खेतों का भ्रमण किया। खेतों में डूबी हुई फसलों को देखकर डीएम ने किसानों को भरोसा दिया कि बरसात बंद होने के बाद नुकसान का लेखपालों के माध्यम से सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि लगातार तीन दिनों की बारिश के चलते अच्छी किस्म के बासमती और सरबती धान की फसलें नीचे गिर गई हैं। मोटे धान की फसलें अभी खड़ी हैं। अनुमान है कि बरसात बंद होने के बाद भी बासमती और सरबती की फसलों को नुकसान होगा। आज भी काफी बारिश हुई है। उन्होंने करनपुर गांव, नरखेड़ा, मिलक, लक्ष्मीपुर कटाई, ब्लॉक मूंढापांडे और ब्लॉक भगतपुर भगतपुर टांडा क्षेत्र तहसील सदर का निरीक्षण किया गया। डीएम ने किसानों को बताया कि मौसम विभाग के अनुसार 12 अक्तूबर तक बारिश की संभावना है। बारिश बंद होने के बाद लेखपाल नुकसान की जानकारी का सर्वे करेंगे। रिपोर्ट के आधार पर किसानों की मदद की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व युगराज सिंह, कृषि अधिकारी, तहसीलदार और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed