फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Divorced to first wife, married to second woman

पहली पत्नी को दिया तलाक, दूसरी महिला से किया निकाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Divorced to first wife, married to second woman
कुंदरकी। दहेज उत्पीड़न करने साथ तीन तलाक देकर दूसरी शादी करने के मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की। दर्ज मामले में पति के साथ ससुराल पक्ष के पांच लोगों को आरोपित किया गया है।
विज्ञापन

मैनाठेर थाना क्षेत्र के लालपुर बस्तौर गांव निवासी पीड़िता शहनाज ने एसएसपी मुरादाबाद को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद उसके पति मुराद, सास, ससुर शफीक, देवर उरमान और ननद उस पर व्यंग कर पहले अपमानित करना शुरू किए। धीरे धीरे उनके स्वभाव में परिवर्तन आया, इस दौरान वो लोग उस पर कम दहेज लाने का ताना देने लगे। विराध करने पर पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य उसकी पिटाई करने लगें। इसके बाद जो प्रताड़ना का सिलसिला शुरू हुआ तो वह बढ़ता ही गया। बीते तेरह अप्रैल को पति ने पहले उसकी पिटाई की, इसके बाद तीन तलाक बोल दिया। पीड़िता के अनुसार उसका पति पहले से ही शादी कर लिया था। पीड़िता की समस्या सुनने के बाद एसएसपी ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश मैनाठेर थाने की पुलिस को दिया। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर उचित कानूनी की जाएगी।
विज्ञापन

--
दहेज उत्पीड़न में ससुराल पक्ष के छह नामजद
कुंदरकी। थाने की पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट थाने में दर्ज की। इसमें विवाहिता के पति सहित छह लोगों को नामजद किया गया है।
बिलारी थाना क्षेत्र के थांवला गांव निवासी मुनाजिर की बेटी गुलशन की शादी चार साल पहले कुंदरकी थाना क्षेत्र के गदीपुर गांव निवासी भूरा के साथ हुई थी। पीड़िता ने बताया कि शादी में उसके परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले उससे संतुष्ट नहीं थे। इसक्रम में ससुराल पक्ष का व्यवहार बीते कुछ दिनों तक तो सामान्य रहा, लेकिन बाद में बेटा पैदा होने पर इस खुशी के मौके पर मायके वालों से पचास हजार की मांग की गई। इसके साथ ही तरह तरह के ताने दिए गए। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर परिवार के लोग विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। बीते डेढ़ साल विवाहिता अपने मायके में रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed