फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Divisional headquarters lagged behind neighboring districts in preparations for oxygen plant

ऑक्सीजन प्लांट की तैयारियों में पड़ोसी जिलों से पिछड़ गया मंडल मुख्यालय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Divisional headquarters lagged behind neighboring districts in preparations for oxygen plant
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण में ऑक्सीजन की किल्लत से मरीजों को बचाने के लिए लगाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट की तैयारियों में मुरादाबाद जनपद मंडल मुुख्यालय होने के बावजूद पड़ोसी जनपदों से पिछड़ गया है। संभल, अमरोहा और रामपुर में अब तक नौ अस्पतालों में प्लांट लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि मुरादाबाद व बिजनौर के सभी अस्पतालों में कार्य अधूरे हैं। शुक्रवार को शासन स्तर से की गई समीक्षा बैठक में अपर निदेशक ने अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। एडी हेल्थ का कहना है कि अब कार्य पूर्ण करने की तारीख 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में बेडों और ऑक्सीजन की सबसे अधिक मारामारी रही थी। संक्रमित मरीजों को न तो बेड मिल रहे थे और न ही ऑक्सीजन। ऑक्सीजन केंद्रों पर तीमारदार सिलिंडर लेकर खड़े रहते थे। उन्होंने कोरोना संक्रमण की पॉजिटिव रिपोर्ट दिखानी पड़ती थी। कई बार तो इसके बावजूद ऑक्सीजन की पूर्ति नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में तीसरी लहर की आशंका व्यक्त की है। इस लहर में मरीजों को ऑक्सीजन की कमी से जूझना न पड़े, इसके लिए मुरादाबाद मंडल में करीब 26 अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य किया जा रहा है। इन सभी अस्पतालों की क्षमता 8842 एलएमपी (लीटर प्रति मिनट) है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम केयर फंड से इन अस्पतालों में होगी व्यवस्था
प्रधानमंत्री केयर फंड से अमरोहा के हसनपुर, संयुक्त अस्पताल बछराऊं, बिजनौर के जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल, संभल के जिला अस्पताल और मुरादाबाद के जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है।

बिजनौर जनपद
अस्पताल क्षमता स्थिति
सीएचसी स्यौहरा 200 अपूर्ण
जिला अस्पताल 700 अपूर्ण
जिला अस्पताल महिला 100 अपूर्ण
जनपद संभल
अस्पताल क्षमता स्थिति
सीएचसी नरौली 90 पूर्ण
सीएचसी चंदौसी 90 पूर्ण
सीएचसी कैला देवी 500 अपूर्ण
सीएचसी असमौली 333 अपूर्ण
जिला अस्पताल 500 अपूर्ण
जनपद रामपुर
अस्पताल क्षमता स्थिति
सीएचसी बिलासपुर 300 पूर्ण
जिला अस्पताल 1000 पूर्ण
जिला अस्पताल एलटू असोइलेशन 150 पूर्ण
अमरोहा जनपद
अस्पताल क्षमता स्थिति
सीएचसी गजरौला 45 पूर्ण
विम्स की दो यूनिट 45-45 पूर्ण
ग्लोकल अस्पताल 45 पूर्ण
सीएचसी ढमारची 250 अपूर्ण
सीएचसी हसनपुर 300 अपूर्ण
सीएचसी जोया 250 अपूर्ण
कंबाइंड अस्पताल बछरायूं 1000 अपूर्ण
जिला अस्पताल 667 अपूर्ण
मुरादाबाद जनपद
अस्पताल क्षमता स्थिति
सीएचसी डिलारी 333 अपूर्ण
शरीफ नगर 333 अपूर्ण
कुंदरकी 333 अपूर्ण
मूंढापांडे 333 अपूर्ण
जिला अस्पताल 1000 अपूर्ण
प्रधानमंत्री केयर फंड से लगने वाले प्लांटों की समीक्षा बैठक हुई है और 15 अगस्त तक सभी अस्पतालों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। ऑक्सीजन प्लांट लगाने की जिम्मेदारी अलग-अलग कंपनियों को दी गई है। बजट जारी होने में देरी और प्लांट आने में देरी की वजह से भी कार्य पूर्ण नहीं हो सका है।
-डॉ. प्रभाकर बंधु, एडी हेल्थ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed