{"_id":"65e9993a72c2150bed08f437","slug":"divine-darbar-will-be-held-in-moradabad-pandit-dhirendra-shastri-will-narrate-ramkatha-from-march-18-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में लगेगा दिव्य दरबार: पंडित धीरेंद्र शास्त्री 18 मार्च से सुनाएंगे रामकथा, तीन दिन तक जुटेंगे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में लगेगा दिव्य दरबार: पंडित धीरेंद्र शास्त्री 18 मार्च से सुनाएंगे रामकथा, तीन दिन तक जुटेंगे भक्त
Thu, 07 Mar 2024 04:10 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 07 Mar 2024 04:10 PM IST
विज्ञापन
धीरेंद्र शास्त्री।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम बालाजी धाम बाबा नीब करौरी आश्रम ट्रस्ट व लोहिया मानव कल्याण ट्रस्ट की ओर से श्री हनुमंत कथा व दिव्य दरबार का आयोजन किया जाना है। यह आयोजन 18 से 20 मार्च तक चलेगा। बुधवार को इस कार्यक्रम के लिए भूमि पूजन नया मुरादाबाद स्थित सेक्टर छह के सामने लोहिया वन में हुआ।
विज्ञापन
श्री हनुमंत कथा में बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री आएंगे।0 कथा स्थल पर भूमि पूजन के दौरान देवी देवताओं का आह्वान किया गया। पूजन में मुख्य यजमान विनीत कुमार गुप्ता लोहिया, विभोर कुमार गुप्ता लोहिया, अनिल कुमार शर्मा व संबंधित ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने भूमिपूजन के लिए किए गए हवन में आहूतियां दीं।
विज्ञापन
मुख्य यजमान ने कहा कि 17 मार्च को कलश यात्रा के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आगाज होगा। 18 मार्च को पंडित धीरेंद्र शास्त्री मुरादाबाद आएंगे और तीन दिन शहर में ही रहेंगे। कथा दोपहर दो बजे से शुरू होगी। 19 मार्च को दिव्य दरबार सुबह नौ बजे से लगाया जाएगा। इसके बाद दो बजे से कथा होगी।
विज्ञापन
इसी क्रम में 20 मार्च को भी हनुमत कथा होगी। आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर हनुमान जी की कथा सुनें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। इस मौके पर पीयूष लोहिया, अनमोल लोहिया, पंकज सक्सेना, राकेश गुप्ता, देवेंद्र बिष्ट, विनीत गुप्ता, गौरव अग्रवाल, शैलेंद्र प्रकाश गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, विनोद राय, जयदेव यादव, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।