फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   District President changed win more seats Loksabha elections, BJP gave chance new people

बीजेपी की लोस चुनाव की तैयारी: ज्यादा सीट जीतने के लिए बदले गए जिलाध्यक्ष, संगठन में नए लोगों को दिया गया मौका

Fri, 15 Sep 2023 02:13 PM IST
विमल शर्मा डिजिटल टीम, मुरादाबाद
डिजिटल टीम, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 15 Sep 2023 02:13 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में अधिक सीटों को पाने के लिए यूपी भाजपा ने अधिकांश जिलों के अध्यक्षों को बदल दिया है। इस बार संगठन में नए लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। वरिष्ठ पदाधिकारियों का मानना है कि इससे सामान्य कार्यकर्ता से लेकर अन्य तक उत्साह बढ़ेगा।  

विज्ञापन
District President changed win more seats Loksabha elections, BJP gave chance new people
उत्तर प्रदेश में भाजपा ने बदले जिलाध्यक्ष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए 80 प्रतिशत जिलाध्यक्षों को बदल दिया है। यह बदलाव आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया है। भाजपा मिशन 80 को पाने के लिए प्रदेश भर में कई प्रकार के अभियान चला रही है। लंबे समय से पार्टी में जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों को बदलने की तैयारी की जा रही थी।

विज्ञापन

 

वरिष्ठ नेताओं का मानना था कि नए लोगों को मौका देकर चुनाव में और बेहतर प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन में बदलाव के लिए तीन बिंदुओं को आधार मानकर पदाधिकारियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जा रहा था। जुलाई माह में पदाधिकारी बदलने और नए अध्यक्षों की सूची जारी करने की बात कही जा रही थी। 

विज्ञापन

 

उपचुवान और अन्य चीजों को ध्यान में रखते हुए इसे कुछ समय के लिए टाल दिया गया। उधर, निकाय चुनाव में खराब प्रदर्शन करने वाले जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की सूची तैयार की गई। इसी आधार पर जाटलैंड के कई पदाधिकारी निशाने पर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पार्टी ने प्रत्येक जिले के जिला और महानगर अध्यक्षों के दो सालों के कार्यकाल का लेखा जोखा तैयार किया। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्षों ने अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी।

मुरादाबाद पर विशेष निगाह

पार्टी 2019 के चुनाव में हारी हुई लोकसभा पर विशेष रणनीति बनाकर कार्य कर रही है। इसमें मुरादाबाद, संभल, नगीना सहित अन्य पांच सीटें शामिल हैं। मुरादाबाद सीट पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को लगाया गया। इस सीट पर कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री से लेकर कई मंत्री दौरा कर चुके हैं। भाजपा मुरादाबाद की सीट किसी कीमत पर जीतना चाहती है। मिशन 80 के तहत यह सीट भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है।  

मुरादाबाद का प्रभार आकाश पाल व अमरोहा की जिम्मेदारी उदय गिरी को

भाजपा ने मुरादाबाद मंडल के सभी जिलाध्यक्षों को बदल दिया है। मुरादाबाद महानगर की जिम्मेदारी संजय शर्मा और जिले का प्रभार आकाश पाल को दी गई है। इसके अलावा रामपुर में हंसराज पप्पू और अमरोहा में उदय गिरी गोस्वामी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। संभल में हरेंद्र सिंह रिंकू को नई जिम्मेदारी दी है।



लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में भाजपा अपने जिलाध्यक्षों को बदलने की तैयारी कर रही थी। लंबी जोड़तोड़ के बाद नई सूची जारी कर दी गई है। पहले जिलाध्यक्षों की घोषणा के लिए 15 जुलाई  जून तक का समय बताया गया था। घोषणा में देरी का कारण जातिगत गुणा गणित माना जा रहा है। पार्टी की कोशिश है कि अध्यक्षों के नाम तय करते समय ऐसा जातीय संतुलन बनाया जाए जो लोकसभा चुनाव में सभी वर्गों को साधा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed