{"_id":"6183cdba4dc38e6bf2358238","slug":"district-minister-of-shri-ram-seva-samiti-dies-of-electrocution-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: श्रीराम सेवा समिति के जिला मंत्री की करंट लगने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: श्रीराम सेवा समिति के जिला मंत्री की करंट लगने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 04 Nov 2021 05:40 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 04 Nov 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर में करंट लगने से श्रीराम सेवा समिति के जिला मंत्री की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कबजे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
हसनपुर कोतवाली इलाके के गांव दीपपुर के रहने वाले 50 वर्षीय गंभीर सिंह चौहान किसान हैं। वह श्रीराम सेवा समिति में जिला मंत्री के पद पर भी कार्यरत हैं। दीपावली के दिन वह सुबह के समय खेत पर फसल की सिंचाई करने गए थे।
यहां ट्यूबवेल चलाते समय पानी में करंट लगने से उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। दीपावली का त्यौहार पर किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। उनका रो-रो कर बुरा हाल हैं