फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   district incharge minister dharmpal singh comment on azajm kha

रामपुर के आलिया मदरसे की किताबों को बेचने का काम किया आजम ने: धर्मपाल सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
district incharge minister dharmpal singh  comment  on azajm kha
मुरादाबाद। जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि रामपुर में आलिया मदरसा है। जहां विदेश तक से लोग शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। उस आलिया मदरसा को आजम खां ने जौहर यूनिवर्सिटी में को देने का काम किया। अरबों-खरबों की किताबों को बेचने का काम किया। उसे जरा से कक्ष में चलाने का काम कर रहे हैं। इसकी जांच करा कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में शाम पहुंचे धर्मपाल सिंह ने कहा कि रामपुर के कुछ धर्म गुरु मुझसे मिले थे। वह आलिया मदरसा प्रकरण को लेकर आजम खां से नाराज हैं। वह कह रहे थे कि उनके खिलाफ जो हुआ है ठीक हुआ है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुरादाबाद के लोग लंबे अरसे से मेडिकल कॉलेज की मांग करते आए हैं। जिला प्रशासन ने भी इसके लिए भूमि उपलब्ध होने की जानकारी दी है। लिहाजा जल्द ही यहां मेडिकल कॉलेज के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब कानून का राज चल रहा है। आजम खां की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने गलत किया है उनके साथ कानून अपना काम कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ कार्यकर्ताओं ने बताया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की टंकी लग गई है, कनेक्शन भी हो गए हैं, लेकिन टोटियों में पानी नहीं आ रहा है। डीएम से इसका संज्ञान लेकर तुरंत कार्रवाई के लिए कहा गया है। इससे पहले उनके सर्किट हाउस पहुंचने पर पार्टी जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू समेत तमाम पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुके देकर उनका स्वागत किया। बाद में उन्होंने डीएम, सीडीओ और एसपी सिटी की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। इस मौके पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, राजन विश्नोई, धर्मेंद्रनाथ मिश्र, सौरभ अग्रवाल, वीर सिंह सैनी, ललित चौधरी, अरुण पंडित समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नोट रामपुर के लिए भी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed