फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   district hospital upgrad for level two hospital

जिला अस्पताल में नहीं मिली जगह, कोविड 19 एल वन ही बनेगा एल टू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
district hospital upgrad for level two hospital
मुरादाबाद। कोरोना मरीजों की संख्या के साथ कोविड 19 एल थ्री टीएमयू अस्पताल में दबाव लगातार बढ़ रहा है। दबाव कम करने के लिए कोविड एल 2 के लिए जिला अस्पताल में पर्याप्त जगह नहीं मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने अब एमसीएच विंग के कोविड एल 1 को ही एल टू में तब्दील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एमसीएच विंग के कोविड एल 2 का स्टाफ और बेड क्षमता एल वन वाली ही रहेगी। लेकिन चार वेंटिलेटर और हर बेड तक ऑक्सीजन की सप्लाई होगी। स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव को शासन से सहमति मिलते ही एल टू शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद में संक्रमित मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। 606 एक्टिव मरीज हैं। इनमें 550 बिना लक्षण और 55 मरीजों में गंभीर लक्षण हैं। लक्षणों वाले मरीजों को कोविड एल 3 टीएमयू में भर्ती किया जा रहा है। बिना लक्षण वाले कोविड केयर सेंटर एशियन विवेकानंद और होम आइसोलेट हो रहे हैं। सामान्य लक्षणों वाले मरीजों को एमसीएच विंग एल वन में भर्ती किया जा रहा है। एल थ्री में मरीजों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए शासन ने एल टू क्रियाशील करने के निर्देश दिए हैं, ताकि एल टू में गंभीर मरीजों को भी भर्ती किया जा सके। इसके लिए मुरादाबाद को चार वेंटिलेटर भी मिल चुके हैं और दो वेंटिलेटर अभी और आने हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि जिला अस्पताल में एल टू के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। अस्पताल में ओपीडी चलती है और आईपीडी मरीजों का दबाव काफी अधिक है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए सुरक्षित जगह नहीं मिली। एल वन में चिकित्सा सुविधाएं और प्रशिक्षित स्टाफ है। बेड क्षमता भी 75 है। एमसीएच विंग के कोविड एल वन को ही एल टू में तब्दील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शासन से प्रस्ताव स्वीकृत होते ही एल टू क्रियाशील कर दिया जाएगा। एल टू के लिए वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और प्रशिक्षित स्टाफ है। उन्होंने बताया कि एल टू में कम गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा। इससे एल थ्री में दबाव कम हो जाएगा। होम आइसोलेशन से अस्पतालों का दबाव कम हुआ है। हल्के लक्षणों वाले मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में कोविड 19 एल टू के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। एमसीएच विंग के ही एल वन को अब एल टू में बदला जाएगा। शासन से प्रस्ताव स्वीकृत होते ही एल वन का नाम एल टू हो जाएगा। - डा. एमसी गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed