फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   district divide in eight zone

आठ जोन में बांटा जिला, ड्रोन से होगी निगरानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
district divide in eight zone
मुरादाबाद। बकरीद और रक्षाबंधन का त्योहार शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। जनपद को आठ जोन और बीस सेक्टर में बांटने के साथ ही सिविल पुलिस, पीएसी और आरएएफ तैनात कर दी है। शनिवार को ड्रोन कैमरों से संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी कराई जाएगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि जिले को आठ जोन और बीस सेक्टरों में बांटा गया। इसमें चार जोन और दस सेक्टर शहर और चार जोन और दस सेक्टर देहात क्षेत्र में बनाए गए हैं। सिविल पुलिस को तैनात करने के साथ ही एक कंपनी आरएएफ और एक कंपनी व दो प्लाटून पीएसी तैनात की है। व्यवस्था बनाने के लिए ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। उन्होंने बताया कि लोगों से भी अपील की गई कि वह खुले में कुर्बानी न करें। एक गांव से दूसरे गांव में भी कुर्बानी के लिए नहीं जाएं। घरों में ही बकरीद की नमाज अदा करें। शारीरिक दूरी का ध्यान रखें।
विज्ञापन

इनके हाथ होगी सुरक्षा व्यवस्था
- 2500 पुलिसकर्मी
- 4 क्यूआरटी
- एक कंपनी आरएएफ
- एक कंपनी और दो प्लाटून पीएसी
- 90 पीआरवी वाहन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed