फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   District boundaries sealed, security increased on all roads

जिले की सीमाएं सील, सभी रास्तों पर सुरक्षा बढ़ाई गई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
District boundaries sealed, security increased on all roads
मुरादाबाद। जिले में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला और पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। जनपद की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। सभी रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एडीजी (बरेली जोन) राजकुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान व्यवधान डालने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दशा में माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी कोविड संक्रमण से बचते हुए मतदान ड्यूटी में पूरे मनोयोग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन में एडीजी बरेली जोन, डीआईजी, डीएम और एसएसपी ने 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान, पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को ब्रीफ किया। अधिकारियों ने कहा कि फोर्स स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान कराने में पूरी ताकत झोंक दे। एडीजी ने कहा कि मतदान को प्रभावित करने वालों से सख्ती से निपटें। उन्होंने कहा कि सभी कर्मी कोविड संक्रमण से बचते हुए मतदान ड्यूटी पूर्ण मनोयोग से करें।
विज्ञापन

डीआईजी शलभ माथुर ने कहा कि पुलिसकर्मी ड्यूटी प्वाइंट पर रहकर जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें। मतदान केंद्रों के आसपास भीड़भाड़ नहीं होने दें। अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखें। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मतदान केंद्र के अंदर पीठासीन अधिकारी के बुलाने पर ही जाएं। मतदान केंद्र से कर्मचारी आवंटित वाहन में ही बैठकर रवाना होंगे। एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि मतदान को प्रभावित करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस दौरान एसपी ग्रामीण विद्या सागर मिश्र, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, एसपी यातायात अशोक कुमार, एएसपी सागर जैन समेत सभी सीओ और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी वाहनों की वीडियोग्राफी
डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि जनपद की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। सभी रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सभी वाहनों की वीडियोग्राफी की जा रही है।

ई-संपर्क एप किया लांच
विधानसभा चुनाव में मतदान कराने के लिए तैनात किए गए पुलिसकर्मी, अधिकारी, कर्मचारी और मतदान केंद्र के आसपास रहने वाले लोगों से संपर्क के लिए एप लांच किया गया है। शनिवार को बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजकुमार ने पुलिस लाइन में ई संपर्क एप से बनाए गए एप को लांच किया। इस एप में विधानसभा वार प्रत्येक मतदान केंद्र पर तैनात कर्मियों और अफसरों के नाम नंबर दर्ज किए गए हैं। इस एप का लिंक सभी मतदानकर्मियों के मोबाइल पर भेज दिया गया है। मतदान के दौरान कहीं कोई दिक्कत व गड़बड़ी होने पर अधिकारियों से संपर्क कर शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed