फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dispute settled after both police admitted their mistake

Moradabad News: दोनों पुलिस कर्मियों के गलती मानने पर निपटा विवाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Dispute settled after both police admitted their mistake
बिलारी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन बिलारी के सचिव से दो पुलिसकर्मियों के अभद्रता किए जाने मामले में सोमवार को मुरादाबाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में समझौता हो गया। दोनों पुलिसकर्मियों के तहसील बार की बैठक में पहुंचकर गलती मानने पर विवाद निपट गया। सोमवार को सभी अदालतों में कार्य स्थगन के बाद वकीलों ने मंगलवार से अदालतों में कार्य करने का निर्णय लिया है।
27 अप्रैल को तहसील बार एसोसिएशन की बैठक में निर्णय लिया गया था कि बार सचिव से अभद्रता करने के आरोपी दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर सोमवार को सभी अदालतों में न्यायिक कार्य स्थगित रखा जाएगा। इसके चलते सोमवार को बिलारी, कांठ, ठाकुरद्वारा व मुरादाबाद सदर चारों तहसीलों के अलावा मुरादाबाद कचहरी में वकीलों ने न्यायिक कार्य स्थगित रखा। सोमवार सुबह बिलारी बार के पदाधिकारी मुरादाबाद पहुंचकर दी बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के पदाधिकारियों से मिले और अपनी समस्या बताई। मुरादाबाद बार के पदाधिकारियों ने सोमवार दोपहर बिलारी तहसील पहुंचे और थाना प्रभारी व दोनों पुलिस कर्मियों को बुलाया।
विज्ञापन




बातचीत में दोनों पुलिसकर्मियों ने कहा कि कुछ गलतफहमी के चलते यह घटना हो गई थी। वे वकीलों को सम्मान करते हैं। इस पर मुरादाबाद बार के अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा और सचिव अभिषेक भटनागर ने आंदोलन खत्म करने और न्यायिक कार्य स्थगन भी खत्म करने का ऐलान किया। साथ ही तय हुआ कि मंगलवार सुबह से बिलारी तहसील की सभी अदालतों में न्यायिक कार्य किया जाएगा। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन की ओर से रामकुमार सिंह यादव, भगवान सरन माथुर, चैतन्यपाल सिंह, महेशचंद्र शर्मा, तेजप्रताप सिंह चौहान, नवाब हुसैन, सुनील कुमार, परमजीत सिंह, अवधेश शर्मा, विक्रांत कुमार, थाना प्रभारी आरपी सिंह, निरीक्षक अपराध राजेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed