{"_id":"5d9ba1b08ebc3e014d681d32","slug":"dispute-on-sant-ravidas-statue-establishment-city-news-mbd324924995","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत रविदास की मूर्ति चामुंडा मंदिर में लगाने को लेकर तनाव, पुलिस ने विरोध पर मंदिर से हटवाई मूर्ति, जाटव ब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत रविदास की मूर्ति चामुंडा मंदिर में लगाने को लेकर तनाव, पुलिस ने विरोध पर मंदिर से हटवाई मूर्ति, जाटव ब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। ठाकुरद्वारा के गांव अब्दुल्लापुर लेदा स्थित चामुंडा मंदिर परिसर में संत रविदास की प्रतिमा लगाने पर विवाद हो गया। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने भारी विरोध के बीच प्रतिमा को हटवाकर एक कमरे में रखवा दिया है। कहा कि विवाद निपटने के बाद ही कुछ निर्णय लिया जा सकेगा। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व चौहानों सहित अन्य जाति के लोगों ने चामुंडा मंदिर में भगवान शिव शंकर, मां दुर्गा, हनुमान आदि की मूर्तियां स्थापित की हैं। इसकी प्रतिक्रिया में जाटव समाज के लोगों ने सोमवार को वहां पर संत रविदास की प्रतिमा स्थापित कर दी। साथ ही भजन कीर्तन शुरू कर दिया गया। जब इसकी सूचना दूसरी जाति के लोगों को मिली तो वह उस स्थल पर पहुंचकर इसका विरोध करने लगे। इस दौरान गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले दो पक्षों के लोगों को मौके पर बुलाकर गांव में पंचायत की। पंचायत में भी विवाद का कोई हल नहीं निकल सका। जिस पर पुलिस ने निर्णय लिया कि विवाद का समाधान होने तक प्रतिमा को वहां से हटाया जाएगा। इस पर वहां मौजूद जाटव समाज की महिलाओं ने संत रविदास की प्रतिमा हटाने के निर्णय का विरोध किया। बाद में पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर महिलाओं को शांत कराया। बाद में मंदिर परिसर में लगाई गई संत रविदास की प्रतिमा को हटवाकर उसे एक कमरे में रखवा दिया। पुलिस कमरे की चाबी लेकर वापस आ गई। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रतिमा हटवाने के बाद एक पार्टी के नेता वहां पहुंचे पर पुलिस ने समझाया कि मामले को तूल देना सही नहीं है।
कोतवाली प्रभारी करनपाल सिंह यादव ने बताया कि गांव में कोई विवाद नहीं है और शांति का माहौल है। एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। विवाद को निपटाने का प्रयास किया जा रहा है। उधर बसपा नेताआें के नेतृत्व में जाटव समाज के लोगों ने सीओ दफ्तर पर पहुंचकर मंदिर पर हटाई गई प्रतिमा को लगवाने की मांग की। बसपा के जिला प्रभारी डा. रामपाल सिंह गौतम का कहना है कि सबकी सहमति से पहले मंदिर पर भगवान शंकर आदि की मूर्ति लगाई गई थी। इसमें संत रविदास की प्रतिमा को भी लगवाना तय हुआ था। लेकिन जब आज जब प्रतिमा को वहां पर लगवाया तो दूसरे जातियों के लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सीओ विशाल यादव से मिलकर संत रविदास की मूर्ति को लगवाने की मांग की गई है। जिस पर सीओ ने तीन दिन का समय मामले को निपटाने के लिए समय मांगा है। उधर मूर्ति हटाने के विरोध में जाटव समाज के लोगों ने सीओ दफ्तर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में डा. रामपाल सिंह गौतम, मलखान सिंह, राजपाल सिंह, नरेश सिंह, बाबू सिंह, अमर सिंह, भूरे सिंह, मिश्री सिंह धनश्याम सिंह आदि मौजूद थे।