{"_id":"f9afbdac78907fb2a4a41cd26b9a9dc2","slug":"dispute-on-rought-of-train-garibrath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब रथ के रूट को लेकर यात्रियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब रथ के रूट को लेकर यात्रियों का हंगामा
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Wed, 03 Jun 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीब रथ को गजरौला होकर दिल्ली चलाने की मांग को लेकर यात्रियों ने मंगलवार शाम स्टेशन पर हंगामा काटा। इस दौरान आई ऊना-हिमाचल एक्सप्रेस को भी रोक दिया। यात्रियों का कहना था कि जब ऊना हिमाचल गजरौला होकर जा सकती है तो गरीबरथ क्यों नहीं। जबकि गरीबरथ का रूट मेगा ब्लाक के चलते बदला गया था। यात्रियों के विरोध के बाद मुख्यालय से स्वीकृति ली गई और गरीबरथ को वाया गजरौला-हापुड़ चलाया गया।
मंगलवार को मेगा ब्लाक कारण दस ट्रेनाें के रूट बदले गए थे। गरीब रथ (12203) को भी गजरौला हापुड़ के बजाय लक्सर टपरी होते हुए दिल्ली जाना था। मुरादाबाद से गरीब रथ में बड़ी संख्या में लोगों का रिजर्वेशन था, लेकिन ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 11 बजे के बजाय शाम छह बजे आई। छह बजे के बाद ब्लाक क्लियर होने की घोषणा हुई।
उस समय हिमाचल एक्सप्रेस (14555) स्टेशन पर खड़ी थी और उसे बिना रूट बदले ही चलाए जाने की घोषणा कर दी गई। ठीक उसी वक्त गरीब रथ एक्सप्रेस भी मुरादाबाद आ गई। जिसे बदले रूट से जाना था। यात्री गरीब रथ को भी बिना रूट बदले ही चलाने की मांग पर अड़ गए और हंगामा शुरू कर दिया। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। रूट का निर्धारित मुख्यालय से होकर आया था।
विज्ञापन
ऐसे में अंतिम समय में गाड़ी का रूट बदलना मुश्किल था। वहीं यात्रियों ने हिमाचल एक्सप्रेस को भी नहीं चलने दिया और उनकी ट्रेन को सीधे नहीं निकाले जाने पर हिमाचल एक्सप्रेस को भी नहीं चलने देने पर अड़ गए। हंगामे के चलते बड़ौदा हाउस को स्थिति से अवगत कराया। बड़ौदा हाउस से स्वीकृति मिलने के बाद ट्रेन को बदले रूट के बजाय गजरौला हापुड़ होते हुए गुजारा गया।