फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dispute between palika workers and traders

निगम की टीम और व्यापारियों में झड़प, रोकना पड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
dispute between palika workers and  traders
मुरादाबाद। अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ शुक्रवार को टाउन हाल और चौमुखा पुल के पास व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। अतिक्रमण बताकर नगर निगम की टीम ने एक दुकान का बोर्ड तोड़ना चाहा तो मामला बिगड़ गया। दुकानदार सड़क पर एकत्र हो गए और जमकर हंगामा हुआ। दुकानदारों और नगर निगम की टीम के बीच तीखी नोकझोंक हुई। दुकानदारों ने कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की और निगम पर ज्यादती के आरोप लगाए। साथ ही अनिश्चितकालीन बाजार बंदी की चेतावनी दी। इसके चलते निगम की टीम को कार्रवाई रोकनी पड़ी और टीम लौट गई।
विज्ञापन

शहर में यह अभियान सीएम के आदेश के बाद सप्ताह भर से चल रहा है। शुक्रवार को निगम की टीम ने गुरहट्टी चौराहा से अमरोहा गेट अभियान चलाया। सड़क पर रखे सामान और दुकानों के आगे लगे शेड (अतिक्रमण) को हटाया और दुकानदारों से जुर्माना वसूला। इसके बाद टीम टाउन हाल और फिर चौमुखा पुल चौराहे पर पहुंची और बाजार में सड़क तक बनी हुई सीढ़ियों को तोड़ दिया। इसके बाद रेडीमेड गारमेंट्स की एक दुकान पर बोर्ड को अतिक्रमण बताकर तोड़ना शुरू किया तो दुकान स्वामी ने विरोध किया। इस पर निगम के कर अधीक्षक ने जुर्माना वसूला, इससे मामला गरमा गया। नोकझोंक शुरू हुई तो मौके पर दुकानदारों की भीड़ लग गई, सभी दुकानदार एक स्वर में निगम की कार्रवाई का विरोध करने लगे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के पदाधिकारी विजय मदान ने स्थिति को संभाला। उन्होंने कहा कि व्यापारियों से वार्ता के बाद ही महापौर ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का आश्वासन दिया है। इसके बाद निगम टीम को अभियान रोककर लौटना पड़ा। दुकानदार राजेश जैन का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर ज्यादती की जा रही है। पार्किंग में कई दुकानें चल रही हैं, मंगलवार को फड़ों के कारण बाजार से गुजरना मुश्किल हो जाता है। महापौर ने व्यापारियों से वार्ता करने और इसके बाद अभियान चलाने का आश्वासन दिया है। दूसरी ओर मामले का संज्ञान लेकर नगर आयुक्त संजय चौहान ने शनिवार को बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed