{"_id":"628d36739ee27f092c3461ce","slug":"dispute-between-gharti-and-barati-city-news-mbd429168653","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात चढ़त के दौरान ड़ास और शराब के नशे को लेकर आपस में भिड़े घराती और बाराती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात चढ़त के दौरान ड़ास और शराब के नशे को लेकर आपस में भिड़े घराती और बाराती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकबड़ा। बरात चढ़त के दौरान शराब पीकर डांस करने के विवाद में बहादरपुर राजपूत गांव में सोमवार देर रात बरातियों और गांव वालों में लाठी-डंडे चल गए। झगड़े में दोनों पक्ष के छह लोग लहूलुहान हो गए। मंगलवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष में समझौता हुआ और बरात दुल्हन के साथ विदा की गई।
रामपुर जिले के बिलासपुर थानाक्षेत्र के गांव मुल्लाखेड़ा निवासी भूप सिंह के बेटे करतार सिंह की बरात सोमवार रात पाकबड़ा थानाक्षेत्र के बहादरपुर राजपूत गांव निवासी पदम सिंह के घर आई थी। रात लगभग एक बजे बरात चढ़त का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान गांव के लोग भी डांस कर रहे थे। आरोप है कि डांस करने वाले सभी युवक शराब के नशे में धुत थे। नशेबाजी और डांस को लेकर बरातियों और गांव वालों में नोकझोंक होने लगी। बात गाली गलौज से मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्ष से बेल्ट और लाठी डंडे, कुर्सी चले। गांव वालों ने बरातियों की बस में भी तोड़फोड़ कर दी। झगड़े में हीरा सिंह, पिंके, विपिन, भूप सिंह व दो अन्य लहूलुहान हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलावर सुबह दोनों पक्षों में घंटो पंचायत चली, अंत में एक दूसरे से गले मिलकर गिले शिकवे दूर किए गए। समझौते के बाद बरात दुल्हन को लेकर रवाना हो गयी। दोनों पक्षों ने पुलिस कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।